ओला ऑटो में भी मिलेगा अब 'ऑटो-कनेक्ट वाई-फाई'

कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने सोमवार को अपनी 'ऑटो-कनेक्ट वाई-फाई' सेवा का विस्तार कर दिया। ओला ऑटो सेवा में भी अब ऑटो-कनेक्ट वाई-फाई सुविधा मिलेगी। ओला ऑटो सुविधा देश के 73 शहरों में संचालित होती है। ओला ग्राहकों के लिए यात्रा शुरू होते ही वाई-फाई सेवा शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2017 16:46 IST
ख़ास बातें
  • ओला ऑटो सुविधा देश के 73 शहरों में संचालित होती है
  • ओला ग्राहकों के लिए यात्रा शुरू होते ही वाई-फाई सेवा शुरू हो जाती है
  • ओला के प्लेटफॉर्म पर अब तक 1,20,000 से ज़्यादा ऑटो रजिस्टर्ड हैं
कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने सोमवार को अपनी 'ऑटो-कनेक्ट वाई-फाई' सेवा का विस्तार कर दिया। ओला ऑटो  सेवा में भी अब ऑटो-कनेक्ट वाई-फाई सुविधा मिलेगी। ओला ऑटो सुविधा देश के 73 शहरों में संचालित होती है। ओला ग्राहकों के लिए यात्रा शुरू होते ही वाई-फाई सेवा शुरू हो जाती है। पहली बार ओला ऑटो की वाई-फाई सेवा का लाभ लेने के लिए यूज़र को अपने फोन से एक बार कनेक्ट कर वैलिडेट करना होगा।

ओला के वरिष्ठ निदेशक व कैटेगरी हेड सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने बयान में कहा, "'ऑटो कनेक्ट वाई-फाई' के जरिए हम तिपहिया वाहनों को आधुनिक स्वरूप दे रहे हैं और अपने ग्राहकों को जुड़ाव का अनुभव पाने में सक्षम कर रहे हैं।"

कंपनी ने हाल ही में दावा किया था कि ओला प्राइम के ग्राहकों द्वारा महीने में 200टीबी से अधिक डेटा का उपयोग किया गया। एक ओला ग्राहक औसतन 20एमबी डेटा का उपयोग करता है। साल 2014 में लॉन्च हुए ओला के प्लेटफॉर्म पर अब तक 1,20,000 से ज़्यादा ऑटो रजिस्टर्ड हैं। ऑटो ड्राइवर के लिए ओला ऐप में अंग्रेजी और हिंदी समेत आठ भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ola, ola auto connect, ola auto connect wifi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  2. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  5. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  7. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  9. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  10. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.