उबर से मुकाबले के लिए ओला ने बेंगलुरू में शुरू की बाइक टैक्सी सेवा

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 3 मार्च 2016 14:50 IST
परिवहन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए ओला ने आज अपनी ‘बाइक टैक्सी’ सेवा शुरू की जो दो रुपए प्रति किलोमीटर तक सस्ते किराये पर ग्राहकों को सेवा मुहैया कराएगी।

इस सेवा को पहले बेंगलुरू में पेश किया गया था, अब कल रात ओला ने यह सुविधा अपने एप्लिकेशन पर पेश की। दो रुपए प्रति किलोमीटर के शुल्क तथा एक रुपए प्रति मिनट के ट्रिप टाइम के साथ न्यूनतम किराया 30 रुपए है।

उबर का ‘उबरमोटो’ आज बेंगलुरू में पेश किया गया और इसकी मूल दर 15 रुपए होगी। साथ ही तीन रुपए प्रति किलोमीटर और एक रुपए प्रति मिनट का सवारी शुल्क लगेगा।

ओला के मुख्य परिचालन अधिकार प्रणय जीवराज्का ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बाइक टैक्सी से उपयोक्ताओं को बेंगलूर में लोगों को विशेष तौर पर पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मिनटों पहुंचने में मदद मिलेगी। हमने प्रशिक्षित दोपहिया चालकों के साथ अपने उपयोक्ताओं के लिए सुरक्षित सेवा प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।’’
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.