पीएम मोदी व्हाट्सऐप के जरिए 500 रुपये का मुफ्त मोबाइल रीचार्ज नहीं दे रहे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जनवरी 2017 09:47 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप पर मुफ्त रीचार्ज वाला एक नया मैसेज वायरल हो गया है
  • मैसेज में निज़ी जानकारी जैसे मो. नंबर, राज्य के बारे में पूछा जा रहा है
  • हमारी सलाह है कि इस लिंक पर क्लिक ना करें
व्हाट्सऐप अब फर्जी लिंक व ख़बरों के लिए एक नया बैकग्राउंड बनता जा रहा है। अब ताजा कदम के तहत पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश में नोटबंदी के बाद कैश हासिल करने के तरीके से संबंधित है। एक फर्जी लिंक में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी देश में हर किसी को 500 रुपये का मुफ्त रीचार्ज देना चाहते हैं। इस मैसेज को व्हाट्सऐप पर ख़ूब फॉरवर्ड किया जा रहा है। हम आपको बताना चाहेंगे कि यह लिंक फर्जी है और यह जालसाजी का एक तरीका मात्र हो सकता है। किसी निज़ी जानकारी को देने या लिंक पर क्लिक भर करने से आप किसी वायरस का शिकार हो सकते हैं।

व्हाट्सऐप पर एक यूआरएल के साथ यह फर्जी लिंक http://balance.modi-gov.in/ पिछले कुछ हफ्तों से भेजा जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करके आप 500 रुपये  का मुफ्त रीचार्ज जीत सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करने से यूज़र को एक वेबपेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है जहां पर भी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के लोगो हैं। बीचोंबीच में 'देश बदल रहा है' लिखा है और वेबसाइट आपसे आपका मोबाइल नंबर, ऑपरेटर और राज्य के बारे में जानकारी लेगी। एक बार इन सभी जानकारियों को भरने के बाद जब आप रीचार्ज बटन दबाएंगे तो आप एक पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे और आपसे इस लिंक को 15 दोस्तों के साथ साझा करने को कहा जाएगा।

हमारी आपको सलाह है कि आप किसी जानकारी को वेबसाइट पर साझा ना करें। चूंकि यह वेबसाइट फर्जी है और शायद इसे हैकर्स ने बनाया है और आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, पेज के सबसे नीचे लिखे  नियम व शर्तों ('हम किसी टेलीकॉम कंपनी से जुड़े नहीं हैं') से भी इस वेबसाइट की कहानी पता चलती है।

इसी तरह व्हाट्सऐप के वीडियो कॉलिंग फीचर के बारे में भी एक मैसेज वायरल हुआ था। व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग की चाह रखने वाले कई यूज़र को एक लिंक भेजा जा रहा था जिसमें उनसे लिंक के जरिए दूसरे यूज़र को इनवाइट करने को कहा गया था। इस वेबसाइट पर वीडियो कॉलिंग के फर्जी स्क्रीनशॉट थे।
Advertisement

हमारा कहना है कि ये लिंक मालवेयर हो सकते हैं और हमारी आपको सलाह है कि इन लिंक पर बिल्कुल भी क्लिक ना करें। और ना ही दोस्तों के साथ साझा करें। इस तरह के लिंक पर कभी भी लिंक ना करें और ना ही अपनी निज़ी जानकारी को साझा करें। ऐसे किसी सॉफ्टवेयर को भी कभी डाउनलोड ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.