शाहरुख खान की हॉरर सीरीज़ 'Betaal' 24 मई को होगी Netflix पर रिलीज़

बेताल की घोषणा असल में पिछले साल जुलाई में हुई थी। यह नेटफ्लिक्स की भारत में साल 2020 की पांचवी ऑरिज़नल सीरीज़ होगी।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 5 मई 2020 17:01 IST
ख़ास बातें
  • पेट्रिक ग्राहम हैं 'Betaal' के डायरेक्टर व लेखक
  • पेट्रिक ग्राहम ने इससे पहले 'घूल' को डायरेक्ट किया था
  • बेताल Netflix India की साल इस की पांचवी ऑरिजनल सीरीज़ है बेताल की घोषणा

Netflix पर 24 मई को रिलीज़ होगी बेताल

Netflix जल्द ही जॉम्बी हॉरर सीरीज़ 'Betaal' रिलीज़ करने वाला है, जिसका फर्स्ट लुक आज पेश किया गया है। इस सीरीज़ को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, शाहरुख के रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट बैनर तले बनी नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज़ 24 मई को रिलीज़ होगी। यह जॉम्बी बेस्ड सीरीज़ भारत के एक दूरदराज गांव की कहानी है, जिसमें ब्रिटिशकाल को दिखाया जाएगा। सीरीज़ में दो सदी पुरानी बुरी आत्मा का सामना ब्रिटिश इंडियन आर्मी के ऑफिसर और उसकी बटालियन से होता है। बेताल की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें विनीत कुमार (मुक्काबाज़), अहाना कुमरा (लिपस्टिक अंडर माय बुर्का), सुचित्रा पिल्लई (करकश), जितेंद्र जोशी (काकान), मंजरी रूपाला (पार्टी), और स्याना आनंद (मेरे प्यारे प्रधानमंत्री) जैसे स्टार्स शामिल हैं। सपोर्टिंग रोल में गोस्वामी (बाबूमोशाय बन्दुकबाज़), सिद्धार्थ मेनन (छप्पड़ फाड के), यशवंत वासनिक (बाजीराव मस्तानी), और सविता बजाज (उसकी रोटी) जैसे स्टार्स मौजूद हैं।

पेट्रिक ग्राहम (घूल) इस बेताल सीरीज़ के लेखक, डायरेक्टर हैं, उनके साथ निखिल महाजन (बाजी) ने डायरेक्टर और सुहानी कंवर (लिपस्टिक अंडर माई बुर्का) ने लेखक के तौर पर काम किया है। ग्राहम और कंवर इससे पहले 'लैला' के लिए एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा बेताल के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर Jason Blum भी हैं, जिनका Blumhouse Productions कम बजट की हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है, जैसे गेट आउट, पैरानॉर्मल एक्टिविटी, द पर्ज़, इंसिडियस, हैलोवीन, द इनविजिबल मैन। बेताल भारत में ब्लमहाउस प्रोडक्शन और रेड चिलीज़ बैनर के तले बनी दूसरी सीरीज़ है, इससे पहले हमें इन दोनों बैनर के तले राधिका आप्टे अभिनित "घूल" देखने को मिली थी।
Advertisement

आपको बता दें, बेताल की घोषणा असल में पिछले साल जुलाई में हुई थी। यह नेटफ्लिक्स की भारत में साल 2020 की पांचवी ऑरिज़नल सीरीज़ होगी, इससे पहले झारखंड-आधारित ड्रामा 'जामतारा' जनवरी में रिलीज़ हुई थी। फिर रोमांटिक ड्रामा 'ताज महल 1989' फरवरी में रिलीज़ हुई, फिर इमतियाज़ अली की क्राइम ड्रामा 'शी' मार्च में आई और फिर वीर दास की डार्क कॉमेडी 'हंसमुख' अप्रैल में रिलीज हुई है।

बेताल भारत समेत दुनियाभर में Netflix पर 24 मई को रिलीज़ होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  4. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  5. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  6. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  9. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  10. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.