Netflix ने 'ऐड ए होम' फीचर के साथ पासवर्ड शेयरिंग पेमेंट प्लान किया पेश

Netflix पासवर्ड चोरी करने वाले फ्रीलायर्स से भुगतान की एक नई विधि के साथ प्रयोग कर रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक ऐसा फीचर ला रही है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Netflix पासवर्ड चोरी करने वाले से भुगतान की नई विधि ला रहा है।
  • Netflix को उस कीमत पर स्ट्रीम करने में सक्षम होगा।
  • स्टैंडर्ड प्लान वाले लोग दो अतिरिक्त घर ऐड कर सकते हैं।
Netflix पासवर्ड चोरी करने वाले फ्रीलायर्स से भुगतान की एक नई विधि के साथ प्रयोग कर रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक ऐसा फीचर ला रही है जो ग्राहकों को 5 लैटिन अमेरिकी देशों में अतिरिक्त मंथली चार्ज के लिए दूसरे घर से वैध रूप से एक्सेस करने की अनुमति देती है। अगले महीने से अर्जेंटीना, डोमिनिकन रिपब्लिक, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला और होंडुरास में नेटफ्लिक्स पर "ऐड ए होम" फीचर उपलब्ध होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्येक अतिरिक्त घर में कोई भी व्यक्ति किसी भी डिवाइस पर Netflix को उस कीमत पर स्ट्रीम करने में सक्षम होगा जो फुल स्टैंडअलोन मेंबरशिप से कम खर्चीला है। यह मार्च में स्ट्रीमिंग सर्विस द्वारा चिली, कोस्टा रिका और पेरू में "एड एक्स्ट्रा मेंबर" नाम का एक फीचर शुरू करने के बाद आया है जो यूजर्स को अपने घरों के बाहर के लोगों को नेटफ्लिक्स तक पहुंच प्रदान करने के लिए मंथली चार्ज की पेमेंट करने की अनुमति देता है।
Advertisement

Netflix के मुताबिक, यूजर्स कंपनी की सर्विस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 30 मिलियन से अधिक समेत दुनिया भर में 100 मिलियन से ज्यादा नॉन-पेमेंट वाले घरों के साथ अपनी लॉगिन जानकारी साझा करते हैं। Netflix के प्रोडक्ट इनोवेशन के डायरेक्टर चेंगई लॉन्ग के मुताबिक, "घरों के बीच बड़े स्तर पर अकाउंट शेयरिंग सर्विस में निवेश करने और बेहतर बनाने की हमारी लॉन्ग टर्म एबिलिटी को कमजोर करता है।"

इसे 5 नए मार्केट में नेटफ्लिक्स के ग्राहकों को स्ट्रीमिंग एक्सेस के लिए एक अतिरिक्त "होम" के लिए अर्जेंटीना में प्रति माह प्रति घर ARS 219 यानी कि करीब 140 रुपये और डोमिनिकन रिपब्लिक, होंडुरास, अल सल्वाडोर और ग्वाटेमाला में प्रति माह 2.99 डॉलर यानी कि लगभग 240 रुपये प्रति घर खर्च करना होगा। बेसिक प्लान वाले ग्राहक एक एडिशनल घर जोड़ सकते हैं। स्टैंडर्ड प्लान वाले लोग दो अतिरिक्त घर ऐड कर सकते हैं और प्रीमियम लेवल वाले ग्राहक 3 अतिरिक्त घर ऐड कर सकते हैं। ग्राहक Netflix के चिली, कोस्टा रिका और पेरू में की गई टेस्टिंग में प्रति माह अतिरिक्त $2-$3 यानी कि लगभग 160 रुपये – 240 रुपये के लिए दो एक्स्ट्रा मेंबर अकाउंट जोड़ सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Netflix, Netflix Password Sharing Payment Plan, OTT

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.