भारत में 60 पर्सेंट तक सस्ते हुए Netflix प्लान्स, प्राइस 149 रुपये से शुरू..

नेटफ्लिक्स के मोबाइल प्लान की कीमत 149 रुपये, स्टैंडर्ड प्लान की कीमत 499 रुपये और प्रीमियम प्लान की कीमत 649 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Netflix Mobile की कीमत 199 से घटकर 149 रुपये प्रति महीना हुई
  • Netflix Basic प्लान की कीमत 499 से घटकर 199 रुपये प्रति महीना हुई
  • Netflix के चारों प्लान्स हुए सस्ते
Netflix India के प्लान्स में बदलाव किया गया है जिसमें कीमतों में कटौती की गई है। आज से आपको नेटफ्लिक्स प्लान्स पर 18 से 60 प्रतिशत तक की बचत होने वाली है। नए बदलाव के बाद आपको कितना फायदा होगा यह आपके द्वारा चुने प्लान पर निर्भर करेगा। नेटफ्लिक्स “Mobile” प्लान की कीमत पहले 199 रुपये प्रति महीना था, जो कि अब 25 प्रतिशत कटौती के साथ 149 रुपये प्रति महीना हो गई है। सबसे बड़ी सेविंग आपको नेटफ्लिक्स के “Basic” प्लान पर मिलेगी, जिसकी कीमत पहले 499 रुपये प्रति महीना थी लेकिन अब इसकी कीमत घटकर 199 रुपये प्रति महीना हो चुकी है। “Standard” नेटफ्लिक्स प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत अब-तक 649 रुपये थी, जो कि अब 499 रुपये प्रति महीना हो गई है। नेटफ्लिक्स “Premium” प्लान की कीमत पहले 799 रुपये थी, जो कि अब 649 रुपये हो गई है।
 

यदि आपके पास पहले से Netflix सब्सक्रिप्शन है, तो आप आज से शुरू होने वाले हाई प्लान में अपग्रेड हो जाएंगे। वहीं, अगली बार जब आप लॉग इन करेंगे, तो आपको डिवाइस पर एक नोटिफिकेशन प्राप्त होगी जिसमें आपसे अपग्रेड कंफर्मेशन या फिर दूसरा प्लान चुनने को कहा जाएगा। जो सब्सक्राइबर्स नेटफ्लिक्स के सबसे हाई "प्रीमियम" प्लान पर हैं उनके कीमत में हुए बदलावों को अगली बिलिंग में बराबर कर दिया जाएगा।

भले ही कंपनी ने कीमतों में बदलाव किया हो, लेकिन प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स समान ही रहने वाले हैं। नेटफ्लिक्स “Mobile” प्लान में फोन व टैबलेट पर स्टैंडर्ड-रिजॉल्यूशन (SD) 480p कॉन्टेंट देखने को मिलेगा। “Basic” प्लान के तहत आप कॉन्टेंट को किसी भी डिवाइस पर देख सकते हैं, हालांकि क्वालिटी मोबाइल प्लान के समान ही होगी। “Standard” प्लान में आपको हाई-रिजॉल्यूशन (HD) 1080p वीडियो देखने को मिलती है। “Premium” प्लान
4K रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

नेटफ्लिक्स के मोबाइल प्लान की कीमत 149 रुपये, स्टैंडर्ड प्लान की कीमत 499 रुपये और प्रीमियम प्लान की कीमत 649 रुपये हो गई है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  3. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  4. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  5. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  6. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  7. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  8. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  9. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  10. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.