Netflix वाला झटका अब YouTube पर! ये नियम तोड़ा तो एक्सेस बंद!
YouTube ने 2025 में अपने Premium Family प्लान को लेकर नए सख्त नियम लागू किए हैं, जिसमें परिवार के सदस्यों को एक ही घर में रहने की अनिवार्यता शामिल है। अब जो यूजर्स इस शर्त का पालन नहीं करेंगे, उन्हें “Your YouTube Premium family membership will be paused” जैसे नोटिस के बाद 14 दिन में Premium एक्सेस से वंचित किया जा सकता है। YouTube हर 30 दिन में सदस्यता के पते को चेक करता है।