Netflix अब हिंदी में, यूज़र इंटरफेस को मिला देसी अवतार

Netflix की अन्य 26 भाषाएं इंडोनेशिया, चीनी, चेक, डेनिश, डच, अंग्रेजी, फिनिश, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, जापानी, कोरियाई, नॉर्वेजियन, पोलिश, पुर्तगाली, रोमानियाई, स्पेनिश, स्वाहिली, स्वीडिश, थाई, तुर्की और वियतनामी है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 7 अगस्त 2020 16:59 IST
ख़ास बातें
  • साल 2016 में भारत में लॉन्च हुआ था Netflix
  • हिंदी बनी नेटफ्लिक्स की 27वीं भाषा बनी
  • केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में नेटफ्लिक्स को मिलेगी हिंदी भाषा

हिंदी में कुछ ऐसा दिखेगा Netflix

Netflix ने साढ़े चार साल के इंतज़ार के बाद आखिरकार भारत में अपने यूज़र इंटरफेस का पहला लोकलाइज्ड वर्ज़न 'हिंदी' पेश कर दिया है। इस अपडेट के बाद अब नेटफ्लिक्स पूरी तरह से हिंदी हो चुका है, जिसमें साइन-अप, टाइटल, सर्च व पेमेंट हर चीज़ की सुविधा आपको हिंदी भाषा में मिलेगी। नेटफ्लिक्स हिंदी की सर्विस सभी ऐप्स व डिवाइस पर उपलब्ध होगी, जिसमें मोबाइल फोन, कम्प्यूटर व टीवी आदि सब शामिल है। अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट में हिंदी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले Manage Profiles में जाना होगा, वहां से Language में जाकर आप हिंदी भाषा में स्विच कर सकते हैं। आपको बता दें, यह लैंग्वेज सेटिंग्स विकल्प प्रोफाइल-स्पेसिफिक है, यानी कि यदि केवल आप ने ही अपने अकाउंट में हिंदी सेटिंग की है तो केवल आप ही इसे हिंदी में देख सकते हैं, इससे उस अकाउंट के दूसरे सदस्य प्रभावित नहीं होंगे।  

Netflix India की कॉन्टेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने अपने मेल में दिए बयान में कहा है, (अनुवादित) "एक बेहतरीन नेटफ्लिक्स का अनुभव देना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारा मानना ​​है कि नया यूजर इंटरफेस नेटफ्लिक्स को और अधिक सुलभ और उन लोगों के लिए बेहतर बनाएगा जो हिंदी भाषा पसंद करते हैं।"

आपको बता दें, हिंदी भाषा इंटरफेस केवल भारतीय सदस्यों तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि यह सुविधा दुनियाभर में उपलब्ध कराई जाएगी। स्ट्रीमिंग सर्विस में हिंदी के अलावा अन्य 26 भाषाएं दी गई हैं, जो है इंडोनेशिया, चीनी, चेक, डेनिश, डच, अंग्रेजी, फिनिश, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, जापानी, कोरियाई, नॉर्वेजियन, पोलिश, पुर्तगाली, रोमानियाई, स्पेनिश, स्वाहिली, स्वीडिश, थाई, तुर्की और वियतनामी।

हिंदी भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है, जिसे भारत में पहले नंबर पर प्राथमिकता दी जाती है। बता दें, नेटफ्लिक्स इंडिया की कई फिल्में व शो हिंदी में काफी सफल साबित हुए हैं, जिसमें सैक्रेड गेम्स, दिल्ली क्राइम व चोक्ड आदि शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Netflix, Netflix India, Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.