अब दोस्त के Netflix पासवर्ड से नहीं देख पाएंगे शो! कंपनी ने बताया कैसे बंद करेगी पासवर्ड शेयरिंग

ग्राहक के घर के बाहर के यूजर्स के साथ पासवर्ड शेयर करना अब जटिल हो जाएगा और यह संभावना है कि अलग-अलग स्थानों पर एक ही अकाउंट को शेयर करने के लिए यूजर से अतिरिक्त पैसा लिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 फरवरी 2023 16:42 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स के साथ पासवर्ड शेयर करना अब जटिल हो जाएगा
  • अलग-अलग स्थानों पर एक ही अकाउंट को शेयर करने पर देने पड़ सकते हैं पैसे
  • 31 दिनों में एक बार अपने प्राइमरी लोकेशन के Wi-Fi से कनेक्ट करना होगा

Netflix पिछले कुछ समय से पासवर्ड शेयरिंग को बंद करने के तरीके को कुछ देशों में टेस्ट कर रहा था

Netflix इस साल की पहली तिमाही में पासवर्ड शेयरिंग पर नकेल कसना शुरू कर देगा। ओटीटी कंपनी ने पिछले हफ्ते अपने तिमाही नतीजे जारी किए। पासवर्ड शेयरिंग को खत्म करने के लिए नई तकनीक को पिछले कुछ समय से कुछ देशों में टेस्ट किया जा था, क्योंकि स्ट्रीमिंग दिग्गज ने दावा किया था कि यूजर्स द्वारा अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट को शेयर करने से कंपनी की कमाई में कमी आती है। कंपनी ने पिछले साल पासवर्ड शेयरिंग पर नकेल कसने की मंशा जाहिर की थी। नेटफ्लिक्स ने अब यह भी बता दिया है कि कंपनी यूजर्स को उनके अकाउंट पासवर्ड को शेयर करने से कैसे रोकेगी।

Netflix FAQ पेज पर एक पोस्ट के अनुसार, एक सिंगल नेटफ्लिक्स अकाउंट अब केवल एक ही घर में रहने वाले लोगों द्वारा एक्सेस किया जा सकेगा और जो लोग प्राइमरी अकाउंट होल्डर के एड्रेस पर नहीं रहते हैं, उन्हें अपने अकाउंट का उपयोग करना होगा।

ग्राहक के घर के बाहर के यूजर्स के साथ पासवर्ड शेयर करना अब जटिल हो जाएगा और यह संभावना है कि अलग-अलग स्थानों पर एक ही अकाउंट को शेयर करने के लिए यूजर से अतिरिक्त पैसा लिया जाएगा।

यदि प्राइमरी अकाउंट से जुड़ा एक नया डिवाइस एक अलग स्थान पर होगा, तो Netflix एक 4 अंक का अस्थायी वैरिफिकेशन कोड की मांग करेगा, जिसे एक्सेस का अनुरोध करने के 15 मिनट के भीतर दर्ज करना होगा। डिवाइस को किसी अन्य स्थान पर सात दिनों तक लगातार एक्सेस दिया जाएगा।
Advertisement

Netflix के मुताबिक, जो यूजर्स अपने मेन डिवाइस से ट्रैवल करते हैं, उन्हें दूसरी जगहों पर नेटफ्लिक्स एक्सेस करने में कोई परेशानी नहीं होगी। नेटफ्लिक्स एक्सेस सुनिश्चित करने के लिए, यूजर्स को प्रत्येक 31 दिनों में कम से कम एक बार अपने प्राइमरी लोकेशन के वाई-फाई से कनेक्ट करना होगा।
Advertisement

नेटफ्लिक्स ने पिछले साल अकाउंट पासवर्ड-शेयरिंग पर नकेल कसने के लिए "प्रोफाइल ट्रांसफर" नाम का एक नया फीचर जोड़ा था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.