सावधान: 400 ऐप्स चुरा रहे हैं आपका Facebook डेटा! Meta ने Google और Apple को किया अलर्ट

Mark Zuckerberg की कंपनी उन फेसबुक यूजर्स की भी मदद कर रही है, जो अपने अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 18:08 IST
ख़ास बातें
  • Android और iOS दोनों के ऐप स्टोर में मौजूद थे ये 400 खतरनाक ऐप्स
  • Google और Apple दोनों ने इस ऐप्स को प्लेटफॉर्म से हटाया
  • इनका उद्देश्य Facebook यूजर्स की लॉगिन डिटेल्स चोरी करना था

इन 400 खतरनाक ऐप्स को अब सिस्टम से बटा दिया गया है

Meta ने अपने Facebook यूजर्स को उन खतरनाक Android और iOS ऐप्स के बारे में चेतावनी दी है, जिनका उद्देश्य यूजर्स की लॉगिन डिटेल्स चोरी करना और उनके अकाउंट को हैक करना है। टेक दिग्गज का दावा है कि उसके द्वारा पता लगाए गए 400 से अधिक ऐसे खतरनाक ऐप्स आधिकारिक Apple और Google ऐप स्टोर में उपलब्ध हैं। कंपनी ने इनके बारे में ऑपरेटिंग सिस्टम की मूल कंपनियों Google और Apple को सूचित कर दिया है और दोनों कंपनियों ने कथित तौर पर इनपर कार्रवाई भी कर दी है।

Bloomberg के Jack Gillum की रिपोर्ट कहती है कि Meta ने Android और iOS के ऐप स्टोर में मौजूद 400 खतरनाक ऐप्स का पता लगाया है, जो यूजर्स का डेटा चोरी कर सकते हैं। कंपनी ने इस बारे में Google और Apple दोनों कंपनियों को सूचित भी किया है। Meta ने बयान में कहा, "हमने इस खतरे के खिलाफ अपने सामूहिक बचाव को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए उद्योग के साथियों, सुरक्षा शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के साथ अपने निष्कर्ष साझा किए हैं।"
Advertisement

Mark Zuckerberg की कंपनी उन फेसबुक यूजर्स की भी मदद कर रही है, जो अपने अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं। मैलवेयर वाले ये ऐप आकर्षक फीचर्स जैसे फोटो एडिटिंग, गेम एन्हांसमेंट, बिजनेस टूल्स, वीपीएन हैक्स आदि के नाम से खुद को प्रदर्शित करते हैं। रिपोर्ट आगे बताती है कि Meta द्वारा Apple और Google को अलर्ट करने के बाद, इन 400 खतरनाक ऐप्स को उनके संबंधित ऑनलाइन स्टोर से हटा लिया गया था।

मेटा ने कहा है कि यह संभावित पीड़ितों को बताएगी कि वे कैसे "फिर से अटैक" झेलने से बच सकते हैं। इसके लिए कंपनी यूजर्स को यह समझा रही है कि कैसे समस्याग्रस्त ऐप्स को बेहतर तरीके से स्पॉट किया जा सकता है, जो कि फेसबुक या अन्य अकाउंट के लिए क्रेडेंशियल्स की चोरी करते हैं। कंपनी का कहना है कि मेटा सिस्टम से खतरनाक गतिविधि हुई हैं और यह भी स्पष्ट किया है कि जरूरी नहीं कि सभी 1 मिलियन लोगों के पासवर्ड से समझौता हुआ हो।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, iOS, Meta, Android, Google, Apple
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.