Online Dating Scam: डेटिंग ऐप से मिली महिला ने शख्स को क्लब में लगाया Rs 61 हजार का चूना!

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में इस तरह के कई क्लब का अपना एक पूरा नेटवर्क फैला हुआ है जो इसी तरह से लोगों से ठगी करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अगस्त 2024 20:13 IST
ख़ास बातें
  • डेटिंग ऐप्स के माध्यम से फ्रॉड की बढ़ रही घटनाएं
  • मुंबई के अंधेरी वेस्ट में Godfather Club में हुई घटना
  • महंगा ऑर्डर दिए जाने के बाद महिला रेस्टोरेंट छोड़कर निकली

ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के जरिए फ्रॉड के केस लगातार सामने आ रहे हैं।

डिजिटल जमाने में ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल भी लोग धड़ल्ले से करते हैं। लेकिन डेटिंग ऐप्स के माध्यम से अब फ्रॉड करने वालों ने लोगों को चूना लगाने का नया तरीका निकाला है। बीते कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें डेटिंग ऐप के जरिए दो लोगों में बात होती है। वे किसी महंगे रेस्टोरेंट में मिलते हैं, और फिर भारी भरकम बिल बनवाकर ऐप से मिला शख्स, या महिला एकदम से सामने वाले शख्स को छोड़कर चली जाती है। मुंबई में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। 

मुंबई के अंधेरी वेस्ट में Godfather Club में हुई यह घटना बताई जा रही है जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल, एक सोशल एक्टिविस्ट, दीपिका नारायण भारद्वाज द्वारा X पर एक पोस्ट किया गया है जो खूब वायरल हो रहा है। यह वाकई सकते में डालने वाली घटना है। पोस्ट के मुताबिक, यह फ्रॉड Tinder, Bumble, Hinge और OKCupid जैसे पॉपुलर डेटिंग ऐप्स में से एक से ही शुरू हुआ। एक शख्स यहां पर एक महिला से बात करता है और दोनों में जल्द ही मेल-मिलाप हो जाता है। 

इसके बाद दोनों मिलने का प्लान करते हैं। मिलने की जगह अंधेरी वेस्ट में Godfather Club के रूप में तय की गई। कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से इस क्लब को ही मिलने का स्थान चुना जाता है। क्लब में आने के बाद महिला इस रेस्टोरेंट से बहुत ही महंगे ऑर्डर मंगवाती है जिसमें महंगी शराब, हुक्का आदि शामिल होते हैं। जबकि मेन्यु में ये चीजें लिस्टेड भी नहीं थीं। शख्स महिला को इम्प्रेस करने के लिए इस जाल को समझ नहीं पाता है। 

ऑर्डर दिए जाने के बाद महिला एकदम से रेस्टोरेंट छोड़कर चली जाती है और वह शख्स हक्का-बक्का वहीं बैठा रह जाता है। रेस्टोरेंट की ओर से जो बिल शख्स को सौंपा जाता है वो 61 हजार रुपये का था जो कि सोशल मीडिया पोस्ट में शेयर की गई तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। शख्स इस बिल का भुगतान करने से मना करता है तो रेस्टोरेंट की ओर से स्टाफ और बाउंसर उसे धमकाने लगते हैं, और मामले में समझौता करने की बात कहने लगते हैं। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में इस तरह के कई क्लब का अपना एक पूरा नेटवर्क फैला हुआ है जो इसी तरह से लोगों से ठगी करते आ रहे हैं। इस तरह के क्लब कथित तौर पर PR पर्सनल भी रखते हैं जो डेटिंग ऐप्स के माध्यम से पुरुषों को लुभाने और ऐसी ही स्थितियों में फंसाने के लिए महिलाओं को काम पर रखते हैं। दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरू, हैदराबाद जैसे कई ऐसे शहर हैं जिनमें इसी तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। जून में सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले एक छात्र के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी जिसमें उसे एक रेस्टोरेंट में 1.2 लाख रुपये के बिल के लिए फंसा दिया गया था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.