WhatsApp पर मिलेगा Live ट्रेन रनिंग स्टेटस, जानें कैसे...

Railofy और MakeMyTrip के जरिए आप Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp पर ट्रेन रनिंग स्टेटस प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जनवरी 2021 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Railofy का WhatsApp नंबर +91-9881193322 है
  • MakeMyTrip का WhatsApp नंबर +91-7349389104 है
  • उपरोक्त नंबर पर व्हाट्सऐप करना होगा अपना PNR नंबर
कोरोना वायरस महामारी काल के बाद अब लोगों ने धीरे-धीरे अपने घरों व शहरों से बाहर निकलर ट्रैवल करना शुरू कर दिया है। यदि आप भी कारोबार के कारण या फिर किसी भी निजी काम के कारण ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो आपको ट्रेन पकड़ने के लिए 4 घंटे पहले घर से निकलकर प्लेटफॉर्म पर इंतज़ार करने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, इस महामारी काल ने कई चीज़ों को आधुनिक बनाने में मदद की है, उन्हीं में से एक है भारतीय रेलवे। अब टिकट लेने से लेकर टिकट चेक करने तक के काम डिजिटली किए जा रहे हैं। इसके अलावा आप अपना ट्रेन स्टेटस, PNR स्टेटस जैसी जानकारियां WhatsApp के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। कैसे? यही जानकारी हम आपको इस लेख के द्वारा देने जा रहे हैं।

Railofy और MakeMyTrip के जरिए आप Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp पर ट्रेन रनिंग स्टेटस प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ-
 

Railofy के जरिए WhatsApp यूं हासिल करें Live ट्रेन रनिंग स्टेटस

-सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में +91-9881193322 नंबर सेव करें। ये Railofy का व्हाट्सऐप नंबर है।

-अब फोन में व्हाट्सऐप ओपन करें और कॉन्टेंक्ट लिस्ट को रिफ्रेश करें, ताकि सेव Railofy व्हाट्सऐप नंबर नज़र आए।
Advertisement

-इसके बाद Railofy के व्हाट्सऐप नंबर को ओपन करें और चैट में अपना 10 डिजिट का PNR नंबर टाइप करके सेंड करें।

-मैसेज भेजते ही उस PNR नंबर से संबंधित सभी जानकारी Railofy आपको भेज देगा।
Advertisement

MakeMyTrip के जरिए व्हाट्सऐप पर लाइव ट्रेन स्टेटस जानने का भी तरीका बिल्कुल Railofy जैसा ही है। लेकिन मेक माइ ट्रिप का व्हाट्सऐप नंबर +91-7349389104 है। जिसे सेव करके आपको व्हाट्सऐप इस पर ही अपना PNR नंबर भेजना है। इसके बाद आपको सभी जानकारी दे दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Live train status, Railofy, MakeMyTrip

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.