Instagram पर कैसे करें डिलीट हुए पोस्ट को दोबारा रिकवर? रोलआउट हुआ नया फीचर

Instagram ने अपना एक नया और बहुत काम का फीचर रोलआउट किया है, जिसका नाम है Recently Deleted। इस फीचर की मदद से आप अपने पुराने डिलीट हुए पोस्ट को ऐप में दोबारा पा सकेंगे।

विज्ञापन
अश्री खंडेलवाल, अपडेटेड: 21 मार्च 2021 11:35 IST
ख़ास बातें
  • Instagram ने रोलआउट किया Recently Deleted फीचर
  • इस फीचर की मदद से डिलीट पोस्ट को दोबारा कर सकते हैं रिकवर
  • पोस्ट रिकवर करते हुए आपको प्राप्त होगा OTP
Instagram ने अपना एक नया और बहुत काम का फीचर रोलआउट किया है, जिसका नाम है Recently Deleted। इस फीचर की मदद से आप अपने पुराने डिलीट हुए पोस्ट को ऐप में दोबारा पा सकेंगे। इस फीचर को Android और iPhones दोनों यूज़र्स के लिए ज़ारी कर दिया गया है। हालांकि, फिलहाल इस फीचर को स्टेज मैनर में रोलआउट किया जा रहा  है, ऐसे में हो सकता है कि सभी यूज़र्स तक यह फीचर अभी न पहुंचे... लेकिन भविष्य में इस प्लेटफॉर्म पर हर कोई इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

अब-तक Instagram पर डिलीट हुए पोस्ट को दोबारा रीस्टोर करने का विकल्प मौजूद नहीं था, लेकिन अब आप डिलीट हुए पोस्ट को Recently Deleted फोल्डर के माध्यम से दोबारा पा सकते हैं। सभी फोटो, वीडियो, रील, IGTV वीडियो और स्टोरीज़ जिन्हें आप अपने ऐप से डिलीट करते हैं, वह अब Recently Deleted फोल्डर में चले जाएंगे... ताकि आप बाद में डिलीट कॉन्टेंट को दोबारा एक्सेस कर सकें।
 

Instagram: How to Restore Deleted Posts

- सबसे पहले Google Play या App Store से Instagram का लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड करें।

- अब ऐप ओपन करें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
Advertisement

- अब टॉप-राइट कॉर्नर पर स्थित हैमबर्गर मैन्यू आइकन पर क्लिक करें और Settings पर जाएं।

- इसके बाद Account पर जाएं और यहां आपको नया Recently Deleted विकल्प दिखेगा।
Advertisement

- विकल्प को चुनने के बाद आपको यहां वो कॉन्टेंट दिखेगा, जो आप हाल ही में डिलीट कर चुके हैं।
Advertisement

- अब उस पोस्ट पर टैप करें, जिसे आप रिकवर करना चाहते हैं।

- इसके बाद टॉप पर स्थित तीन डॉट वाले आइकन पर क्लिक करें।
Advertisement

- अब आपको पोस्ट को हमेशा के लिए डिलीट करने व उसे रिकवर करने का विकल्प मिलेगा। पोस्टर रिकवर करने के लिए रिस्टोर पर क्लिक करें।

- रिस्टोर करते वक्त आपको सबसे पहले सिक्योरिटी के लिए वेरिफाई करना होगा। अब आपको आपके फोन नंबर या ईमेल आईडी पर एक OTP मिलेगा।

- OTP को इंटर करें और कंफर्म पर टैप करें।

- अब आपको अपना डिलीट इंस्टाग्राम पोस्ट दोबारा प्राप्त हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.