Instagram स्टोरी में अब कर पाएंगे शॉपिंग भी

30 करोड़ दैनिक एक्टिव यूज़र पाने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में अब एक नया फीचर आ गया है...

Instagram स्टोरी में अब कर पाएंगे शॉपिंग भी

Instagram स्टोरी

विज्ञापन
30 करोड़ दैनिक एक्टिव यूज़र पाने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में अब एक नया फीचर आ गया है। अब इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के ज़रिए उत्पादों की बिक्री की जाएगी। यह नई जानकारी इंस्टाग्राम के उस अनुभव के बाद आई है, जिसमें फोटो शेयरिंग के अलावा सिर्फ ऐड देखे जा सकते थे। फेसबुक के अधिकार वाला Instagram अब शॉपिंग बैग आइकन के साथ स्टीकर दिखाएगा, जिसे यूज़र स्टोरी में देख पाएंगे।

बता दें कि इंस्टाग्राम में इस फीचर की चर्चा लंबे समय से थी। इंस्टाग्राम स्टोरीज़ को स्नैपचैट देखकर अगस्त 2016 में लिया गया था। लॉन्च के सालभर बाद ही इंस्टाग्राम बिजनेस पर फोकस करने लगा था।

चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जैसे - Adidas, Aritzia, and Louis Vuitton को शुरुआत में यह फीचर मिलेगा, जिसके बाद यह रेग्युलर फीचर के तौर पर दस्तक देगा। शॉपिंग बैग आइकन के साथ स्टीकर होगा, जो यूज़र को ज्यादा डिटेल जैसी सुविधाएं शो करने में मदद करेगा। Instagram ने एक ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए बताया, ''आज हम इंस्टाग्राम स्टोरेज़ फीड से इतर शॉपिंग का विस्तार कर रहे हैं।''

मेट्रिक्स लैब द्वारा कराए गए हालिया सर्वे में इंस्टाग्राम के यूज़र स्टोरीज़ में ब्रांड को लेकर भी रुचि लेते हैं। वे यहां प्रोडक्ट के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाना शुरू कर देते हैं। ऐसा उन्हीं प्रोडक्ट के साथ होता है, जो संबंधित यूज़र को सुविधाजनक और काम के लगते हैं। नए डिवेलपमेंट के पीछे यही कारण प्रमुख है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि इस स्टोरी मॉडल को पहले ब्रांड इस्तेमाल में लाएंगे और प्लेटफॉर्म पर उत्पादों को शोकेस करेंगे।

पिछले महीने इंस्टाग्राम ने यूज़र को दूसरी पोस्ट को अपनी स्टोरीज़ में साझा करने का विकल्प दिया था। एक एपीके पोस्ट में म्यूज़िक स्टीकर एड करने का विकल्प भी देखा गया था, जिससे यूज़र का स्टोरी एक्सपीरियंस बेहतर हो सके।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram Stories, Instagram

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »