Instagram पर छाएगा AI का जलवा, आपको बनाकर देगा प्रोफाइल पिक्चर!

डेवलपर एलेसेंड्रो पलुजी को Instagram ऐप पर इस फीचर का सबूत मिला और थ्रेड्स पर एक पोस्ट में उन्होंने इसके बारे में डिटेल्स शेयर की।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 22:08 IST
ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल पिक्चर अपडेट करते समय देखा गया एक नया फीचर
  • AI फीचर प्राइफाइल पिक्चर जनरेट करने का दे रहा था ऑप्शन
  • प्रॉम्प्ट के जरिए इमेज जनरेशन या मौजूदा इमेज को एडिट करने की उम्मीद

Photo Credit: Unsplash

Instagram एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को प्रोफाइल फोटो बनाने की सुविधा देगा। एक नए लीक में दावा किया गया है कि Meta के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक ऐसे फीचर को टेस्ट कर रहा है जो यूजर्स  को AI का उपयोग करके नई प्रोफाइल पिक्चर बनाने के लिए AI मॉडल का यूज करने की अनुमति देगा। हालांकि इस फीचर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कथित तौर पर Facebook और WhatsApp के लिए इसी तरह के फीचर विकसित किए जा रहे हैं।

डेवलपर एलेसेंड्रो पलुजी को Instagram ऐप पर इस फीचर का सबूत मिला और थ्रेड्स पर एक पोस्ट में उन्होंने इसके बारे में डिटेल्स शेयर की। इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर अपडेट करते समय उन्हें एक नया मेन्यू ऑप्शन दिखाई दिया था, जो AI प्रोफाइल पिक्चर बनाने का ऑप्शन दे रहा था। डेवलपर द्वारा मेन्यू का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया था।
Advertisement
 
हालांकि यह कहना मुश्किल है कि यह फीचर वास्तव में कैसे काम करेगा क्योंकि यह अभी भी डेवलपमेंट में है। ऐसा माना जा रहा है कि यह Meta के Llama लार्ज लैंगुएज मॉडल्स (LLM) में से एक पर बेस्ड होगा। यह फीचर दो तरीकों से काम कर सकता है - यह यूजर्स को टेक्स्ट-बेस्ड प्रॉम्प्ट का यूज करके स्क्रैच से AI पिक्चर जनरेट करके दे सकता है या AI का यूज करके मौजूदा प्रोफाइल पिक्चर को विभिन्न स्टाइल में एडिट कर सकता है।

यह इंस्टाग्राम पर आने वाला पहला AI फीचर नहीं होगा। Meta के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म पहले से ही स्टैंडअलोन चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट के रूप में अपने चैटबॉट Meta AI का एक्सेस प्रदान करता है। कंपनी ने DM मैसेज के लिए एक AI रीराइट फीचर भी शुरू किया है, जो यूजर्स को दूसरे यूजर्स को भेजे जा रहे मैसेज की टोन को दोबारा लिखने और बदलने की अनुमति देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram AI Feature, AI Profile Picture
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.