इन 14 ऐप्स को आतंकी ग्रुप कर रहे थे इस्तेमाल, भारत सरकार ने किया बैन

उच्चाधिकारियों को आधिकारिक संचार में, खुफिया एजेंसियों ने सूचित किया कि ये 14 ऐप्स घाटी में आतंकी प्रचार फैला रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 मई 2023 20:02 IST
ख़ास बातें
  • 14 ऐप्स जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी समूहों द्वारा यूज किए जा रहे थे
  • इनमें Crypviser, Enigma, Safeswiss, Wickrme, Mediafire सहित कई अन्य शामिल
  • इन्हें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत बैन किया है

Crypviser, Enigma, Safeswiss, Wickrme, Mediafire सहित कुल 14 ऐप्स हुए बैन

भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से 14 मोबाइल मैसेंजर ऐप्स को बैन कर दिया है। केंद्र सरकार को इन ऐप्स को हटाने का अनुरोध भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने किया था, क्योंकि ये ऐप्स कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित थी। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ये 14 ऐप्स कथित रूप से जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी समूहों द्वारा अपने समर्थकों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) के साथ कम्युनिकेशन करने और पाकिस्तान से निर्देश प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने 14 मैसेंजर ऐप्स को बैन कर दिया है, जिनमें Crypviser, Enigma, Safeswiss, Wickrme, Mediafire, Briar, BChat, Nandbox, Conion, IMO, Element, Second Line, Zangi, और Threema शामिल हैं। ये ऐप्स कथित तौर पर जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी समूहों द्वारा बातचीत करने और पाकिस्तान से निर्देश प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि कार्रवाई सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफा रिश पर की गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले और भारतीय कानूनों का पालन ना करने वाले ऐप्स की एक लिस्ट तैयार की गई थी और संबंधित मंत्रालय को उन पर बैन लगाने के लिए अनुरोध किया गया, जिसके बाद आखिरकार इन्हें बैन कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि इन ऐप्स को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत ब्लॉक किया गया है।

रिपोर्ट ANI का हवाला देते हुए बताती है कि उच्चाधिकारियों को आधिकारिक संचार में, खुफिया एजेंसियों ने सूचित किया कि ये 14 ऐप्स घाटी में आतंकी प्रचार फैला रहे हैं।
Advertisement

समाचार एजेंसी को एक अधिकारनी ने कहा, "एजेंसियां ​​ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और आतंकवादियों द्वारा आपस में संवाद करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चैनलों पर नजर रखती हैं। एक संचार को ट्रैक करते समय, एजेंसियों ने पाया कि मोबाइल एप्लिकेशन का भारत में कोई प्रतिनिधि नहीं है और ऐप्स पर होने वाली गतिविधियों को ट्रैक करना मुश्किल है।"
Advertisement

इससे अलग बता दें कि फरवरी में लोन और लेंडिंग ऐप्स के खिलाफ एक बड़े अभियान में केंद्र सरकार ने चीन से जुड़े 138 बेटिंग और 94 लेंडिंग ऐप्स को बैन करने का ऑर्डर दिया था। यह कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने की। इन ऐप्स के पास देश के नागरिकों का व्यक्तिगत डेटा रखने का आरोप था। इनके खिलाफ अवैध वसूली और लोगों के उत्पीड़न की कई शिकायतें भी मिली थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: app ban, Government Bans Apps, 14 Apps Banned
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.