ऐसे करें व्हाट्सऐप के नए रिप्लाई फ़ीचर का इस्तेमाल

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 27 जुलाई 2016 18:39 IST
किसी एक्टिव व्हाट्सऐप ग्रुप पर मैसेज इतनी तेजी से आते हैं कि आप जब तक किसी खास मैसेज का जवाब देंगे, तब तक बात कहीं और पहुंच जाएगी। स्थिति तो उस वक्त और अटपटी हो जाती है जब ग्रुप में दो लोग किसी खास मुद्दे पर आपस में बातचीत शुरू कर दें।

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने किसी और बात के लिए जवाब लिखा था। लेकिन उस बात को किसी तीसरी बात से जोड़ दिया गया जो सामने वाले शख्स की नाराजगी का कारण बन गया। ऐसे ही परस्थिति के लिए व्हाट्सऐप ने 'कोट रिप्लाई' फ़ीचर को ऐप में जोड़ा है।
Advertisement

इस अपडेट को जारी किए हुए करीब महीने भर का वक्त बीत चुका है। आपमें से कई लोग इसका इस्तेमाल पहले से कर रहे होंगे। लेकिन कइयों के लिए यह नया भी है। लेटेस्ट अपडेट के बाद व्हाट्सऐप के हर यूज़र को किसी खास मैसेज का जवाब देने का विकल्प मिल जाता है। इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने पर आपके जवाब में वो मैसेज भी जुड़ा हुआ नज़र आएगा जिसके संबंध में आपने लिखा है। यह फ़ीचर एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया है।

क्या आपको इस फ़ीचर के बारे में नहीं पता है? आइए हम इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Advertisement

1. आपको जिस मैसेज का सीधा जवाब देना है, उसे थोड़े देर के लिए दबाएं। इसके बाद आपको कई विकल्प नज़र आएंगे। आईओएस में आपको स्टार, रिप्लाई, फॉरवर्ड के साथ कई विकल्प नज़र आएंगे। एंड्रॉयड में आपको ऐप विंडो के टॉप पर कई साइन नज़र आएंगे। इनमें से एक बायीं तरफ घूमा हुआ तीर का निशान होगा। यही रिप्लाई बटन है।
Advertisement
 

2. आईओएस पर रिप्लाई चुनने और एंड्रॉयड में तीर के निशान को चुनते ही वो मैसेज आपके टेक्स्ट बॉक्स में इंबेड हो जाएगा।

3. इसके बाद अपने मैसेज को टाइप करें और सेंड बटन को दबाएं।
Advertisement

इस तरह से आप किसी भी खास मैसेज का जवाब दे पाएंगे। इस फ़ीचर की मदद से असमंजस की स्थिति खत्म हो जाएगी। नया फ़ीचर ग्रुप चैट में बहुत काम आता है। खासकर जब बात कई विषयों पर हो रही है।
Advertisement

व्हाट्सऐप में स्क्रीन स्पेस की बर्बादी कम करने के लिए कोट किए हुए मैसेज को पूरी तरह से नहीं दिखाया जाता है। अगर आप उस मैसेज पर टैप करेंगे तो व्हाट्सऐप आपको अपने आप ही स्क्रॉल करके उस मैसेज तक पहुंचा देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Android app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  2. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  3. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  4. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  7. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  8. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  9. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  10. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.