Instagram Instants: नया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर अच्छा लगा? यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी सेटिंग्स

Instagram ने नया Instants फीचर लॉन्च किया है। यहां जानें रियल टाइम फोटो कैसे भेजें, Instant फोटो unsend कैसे करें और फीचर को बंद करने का तरीका।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2026 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Instagram Instants में सिर्फ रियल टाइम फोटो ही शेयर की जा सकती है
  • Instant फोटो देखने से पहले Undo करके हटाई जा सकती है
  • Settings में जाकर Instants फीचर को पूरी तरह बंद किया जा सकता है

Instagram Instants फीचर में रियल टाइम फोटो शेयरिंग और Undo ऑप्शन मिलता है

Photo Credit: Meta

Instagram ने हाल ही में Instants फीचर लॉन्च किया है, जो रियल टाइम फोटो शेयरिंग पर फोकस करता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना एडिट की गई फोटो सीधे अपने Close Friends या Mutuals के साथ शेयर कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें फोन गैलरी से फोटो अपलोड नहीं की जा सकती और फोटो देखने के बाद गायब हो जाती है। Instagram का यह फीचर Snapchat जैसे डिसअपियरिंग फोटो एक्सपीरियंस की तरह काम करता है, लेकिन इसमें कुछ अलग कंट्रोल्स और प्राइवेसी फीचर्स भी दिए गए हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Instagram Instants कैसे इस्तेमाल करें, फोटो को कैसे unsend करें और इस फीचर को बंद कैसे करें, तो यहां पूरा तरीका बताया गया है।

Instagram Instants कैसे भेजें?

Instagram Instants इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट (फीचर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है) करना जरूरी है। इसके बाद Instagram ओपन करके ऊपर दिए गए Messenger आइकन पर टैप करें, जिससे इनबॉक्स खुल जाएगा।

इनबॉक्स के नीचे दाईं तरफ एक स्टैक्ड फोटो आइकन दिखाई देगा, जिस पर "Instant" लिखा होगा। इस आइकन पर टैप करते ही इंस्टेंट कैमरा खुल जाएगा।

Instagram Stories से अलग यहां यूजर को पहले कैप्शन लिखने का ऑप्शन मिलता है। कैप्शन जोड़ने के बाद कैमरा बटन दबाकर फोटो क्लिक की जा सकती है।

फोटो क्लिक होने के बाद उसे एडिट नहीं किया जा सकता। यानी जो फोटो क्लिक होगी, वही भेजी जाएगी। अगर फोटो पसंद नहीं आती है, तो उसे भेजने से पहले दोबारा क्लिक किया जा सकता है।

Advertisement

इसके बाद यूजर Close Friends या Mutuals जैसे ऑडियंस ऑप्शन चुन सकता है और Send बटन दबाकर फोटो शेयर कर सकता है।

गलती से भेजी गई Instant फोटो को कैसे हटाएं?

अगर कोई Instant गलती से भेज दी गई हो, तो Instagram उसमें Undo फीचर देता है। फोटो भेजने के तुरंत बाद Undo ऑप्शन दिखाई देता है, जिस पर टैप करके फोटो हटाई जा सकती है।

Advertisement

हालांकि यह फीचर तभी काम करेगा जब सामने वाले यूजर ने फोटो अभी तक नहीं देखी हो। एक बार फोटो ओपन होने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकता।

Instagram Instants फीचर बंद कैसे करें?

अगर कोई यूजर Instants फीचर इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो उसे बंद भी किया जा सकता है। इसके लिए Instagram प्रोफाइल पर जाकर ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें और Settings ओपन करें। इसके बाद Content Preferences सेक्शन में जाएं और "Hide Instants in Inbox" ऑप्शन को बंद कर दें। यह सेटिंग ऑफ करने के बाद Instants इनबॉक्स में दिखाई नहीं देंगे और दूसरे यूजर्स द्वारा भेजे गए Instants भी नहीं देखे जा सकेंगे।

Advertisement

इसके अलावा यूजर चाहें तो Instants फीचर को अस्थायी रूप से Pause भी कर सकते हैं। इसके लिए इनबॉक्स में Instants सेक्शन को लॉन्ग प्रेस करके राइट स्वाइप करना होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.