धुंधली फोटो एक क्लिक में होगी साफ, जानें Google Photos ऐप की ये ट्रिक

Google Photos के Photo Unblur फीचर की मदद से ब्लर फोटो को बेहतर बनाएं। जानिए AI टूल का इस्तेमाल करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2026 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Google Photos में मिलता है AI-बेस्ड Photo Unblur फीचर
  • कुछ आसान स्टेप्स में ब्लर फोटो को किया जा सकता है बेहतर
  • फीचर फोटो की शार्पनेस बढ़ाकर क्लैरिटी सुधारने की कोशिश करता है

Photo Credit: Google

स्मार्टफोन कैमरे पहले से काफी एडवांस हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार अच्छी फोटो भी धुंधली यानी ब्लर हो जाती है। कभी कैमरा हिलने की वजह से, कभी गलत फोकस के कारण तो कभी कम रोशनी में तस्वीरें उम्मीद के मुताबिक नहीं आ पातीं। ऐसे में लोग अक्सर फोटो को दोबारा साफ करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा लेते हैं। हालांकि Google Photos में ही एक ऐसा AI फीचर मौजूद है जो ब्लर फोटो को पहले से बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। Google Photos का Photo Unblur टूल तस्वीर के डिटेल्स को पहचानकर उसकी शार्पनेस बढ़ाने की कोशिश करता है, जिससे फोटो ज्यादा स्पष्ट दिखाई दे सकती है। अगर आपके फोन में Google Photos ऐप मौजूद है तो कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके धुंधली तस्वीरों को बेहतर बनाया जा सकता है।

Google Photos का Photo Unblur फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल करता है। यह फीचर खासतौर पर उन तस्वीरों पर बेहतर काम करता है जिनमें हल्का या मिड-लेवल ब्लर मौजूद हो। हालांकि यह हर फोटो को पूरी तरह ठीक नहीं कर सकता, लेकिन कई मामलों में रिजल्ट काफी प्रभावशाली हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कि ये काम कैसे करता है।

Advertisement

Google Photos में Blur Photo को Unblur कैसे करें?

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Photos ऐप खोलें।
2. अब उस फोटो को चुनें जिसे आप Unblur करना चाहते हैं।
3. फोटो खुलने के बाद नीचे दिखाई देने वाले Edit ऑप्शन पर टैप करें।
4. इसके बाद Tools सेक्शन में जाएं।
5. यहां उपलब्ध Photo Unblur ऑप्शन को चुनें।
6. Google Photos कुछ सेकंड तक AI प्रोसेसिंग करेगा और फोटो का नया प्रीव्यू दिखाएगा।
7. अगर रिजल्ट पसंद आए तो Save Copy या Save ऑप्शन पर टैप करके फोटो सेव कर लें।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Photo Unblur फीचर सभी डिवाइस पर उपलब्ध नहीं हो सकता। Google समय-समय पर अलग-अलग डिवाइस और क्षेत्रों के लिए फीचर्स जारी करता रहता है। इसके अलावा कुछ AI आधारित एडिटिंग फीचर्स के लिए Google One मेंबरशिप की जरूरत भी पड़ सकती है। अगर आपके Google Photos ऐप में Unblur ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है तो ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना पड़ सकता है।

Advertisement

अगर आपके पास कोई पुरानी यादगार तस्वीर है जो ब्लर होने की वजह से अच्छी नहीं दिख रही, तो Google Photos का Unblur फीचर उसे बेहतर बनाने का आसान तरीका हो सकता है। कुछ ही टैप में फोटो की क्लैरिटी बढ़ाई जा सकती है और फोटो को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया जा सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.