WhatsApp पर परेशान करते हैं ब्रांड्स के मैसेज? एक शब्द लिखते ही क्लीन हो जाएगा इनबॉक्स

WhatsApp पर आने वाले Promotional Messages से परेशान हैं? यहां जानें बिजनेस चैट mute, block और unsubscribe करने के आसान तरीके।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मई 2026 15:07 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में बिजनेस चैट्स को mute और block किया जा सकता है
  • “Unsubscribe” और “STOP” मैसेज भेजकर प्रोमोशनल मैसेज रोके जा सकते हैं
  • “Block Unknown Account Messages” फीचर स्पैम कंट्रोल करने में मदद करता है

WhatsApp पर आने वाले प्रोमोशनल मैसेज को आसानी से बंद किया जा सकता है

Photo Credit: Unsplash/ Asterfolio

WhatsApp आज सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रह गया है। बैंक ऑफर्स, ऑनलाइन शॉपिंग डील्स, फूड ऐप डिस्काउंट, ट्रैवल पैकेज और अलग-अलग कंपनियों के प्रमोशनल मैसेज अब लगातार यूजर्स के इनबॉक्स में पहुंचते रहते हैं। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि जरूरी मैसेज ढूंढना मुश्किल हो जाता है। अच्छी बात यह है कि WhatsApp में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से अनचाहे प्रोमोशनल मैसेज को काफी हद तक रोका जा सकता है। अगर आप भी बार-बार आने वाले मार्केटिंग मैसेज से परेशान हैं, तो यहां हम आसान तरीके बता रहे हैं।

WhatsApp पर Promotional Messages कैसे रोकें

1. बिजनेस चैट को Mute करें

अगर कोई बिजनेस अकाउंट बार-बार ऑफर्स भेज रहा है, तो उसकी नोटिफिकेशन्स बंद की जा सकती हैं।

  • WhatsApp में उस चैट को खोलें
  • ऊपर दिए गए बिजनेस नाम पर टैप करें
  • “Mute Notifications” ऑप्शन चुनें
  • यहां 8 घंटे, 1 हफ्ता या Always में से कोई ऑप्शन चुन लें।

2. “Unsubscribe” या “Opt Out” ऑप्शन इस्तेमाल करें

कई WhatsApp Business अकाउंट अब प्रमोशनल मैसेज बंद करने का ऑप्शन भी देते हैं।

  • बिजनेस चैट खोलें
  • “Unsubscribe” या “Opt out of marketing messages” बटन ढूंढें
  • उस पर टैप करें
  • इसके बाद उस बिजनेस से मार्केटिंग मैसेज आना बंद हो सकते हैं।

Advertisement

3. STOP या UNSUBSCRIBE मैसेज भेजें

अगर बिजनेस अकाउंट में Unsubscribe बटन नहीं है, तो ये शब्द खुद से लिखकर भेजें। इसके अलावा, STOP लिखकर भी भेज सकते हैं। कई केस में CANCEL शब्द भी काम करता है। इससे मैसेज बंद कर दिए जाएंगे।

4. परेशान करने वाले अकाउंट को Block करें

अगर कोई अकाउंट लगातार Spam कर रहा है, तो उसे Block करना सबसे असरदार तरीका है।

Advertisement
  • WhatsApp चैट खोलें
  • ऊपर दिए गए नाम पर टैप करें
  • नीचे जाकर "Block" ऑप्शन चुनें।

5. Unknown Account Messages ब्लॉक करें

WhatsApp में Spam कंट्रोल के लिए एक अलग फीचर भी मिलता है। यह फीचर अनजान बल्क मैसेज को लिमिट करने में मदद करता है।

  • WhatsApp Settings खोलें
  • Privacy सेक्शन में जाएं
  • "Advanced" ऑप्शन खोलें
  • "Block Unknown Account Messages" फीचर ऑन करें।

Advertisement

6. नंबर शेयर करते समय Promotional Consent चेक करें

कई वेबसाइट्स और ऐप्स अब नंबर लेते समय प्रोमोशनल कंसेंट में WhatsApp को भी शामिल करते हैं। किसी वेबसाइट या ऐप पर नंबर डालते समय छोटे टर्म्स ध्यान से पढ़ें। यदि WhatsApp को अलग से दिखाया गया है और वहां uncheck ऑप्शन है, तो उसे यूज करना न भूलें। इससे आपका नंबर WhatsApp मार्केटिंग लिस्ट में जाने से बच सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  2. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  3. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  5. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  6. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  7. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  8. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  9. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  10. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.