WhatsApp पर किसी कॉन्टेक्ट से प्रोफाइल पिक्चर छिपाने का यह है रामबाण तरीका

WhatsApp पर बिना किसी को ब्लॉक किए दूसरों से खुद की प्रोफाइल पिक्चर को छिपाने के लिए क्या करें, जानें यहां।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 18 जनवरी 2019 11:39 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर प्रोफाइल पिक्चर छिपाने के दो भाग हैं
  • फोन में होना चाहिए WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन
  • बिना किसी को ब्लॉक किए भी हाइड कर सकते हैं प्रोफाइल पिक्चर

WhatsApp पर किसी कॉन्टेक्ट से प्रोफाइल पिक्चर छिपाने का यह है रामबाण तरीका

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक बहुत ही पॉपुलर ऐप है। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए उन्हें नए-नए फीचर्स मुहैया कराती रहती है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी द्वारा WhatsApp में कई फीचर्स को जोड़ा गया है। कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि हमें किसी एक कॉन्टेक्ट से अपनी प्रोफाइल पिक्चर को छिपाना होता है और हम उसे ब्लॉक भी नहीं कर सकते।

ऐसे में आप क्या कर सकते हैं आज हम अपने लेख द्वारा आपको इस विषय में जानकारी देंगे। WhatsApp पर बिना किसी को ब्लॉक किए दूसरों से खुद की प्रोफाइल पिक्चर को छिपाने के दो भाग मौजूद हैं। तरीका बताने से पूर्व आपका यह जानना भी जरूरी है कि आपके फोन में व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन के साथ इंटरनेट की सुविधा भी होनी चाहिए।
Advertisement
 

WhatsApp पर प्रोफाइल पिक्चर छिपाने का पहला भाग

1) सबसे पहले तो आपको अपने फोन के कॉन्टेक्ट (Contacts) ऐप में जाना होगा।
2) इसके बाद उस कॉन्टेक्ट को सर्च करें जिनसे आप अपनी प्रोफाइल पिक्चर को छिपाना चाहते हैं।
3) सर्च करने के बाद अपनी फोन बुक से उस कॉन्टेक्ट का नंबर डिलीट कर दें।
Advertisement
 

WhatsApp पर प्रोफाइल पिक्चर छिपाने का दूसरा भाग

1) ऊपर बताए गए स्टेप्स को पूरा करने के बाद सबसे पहले तो अपने फोन में व्हाट्सऐप ऐप को खोलें।
2) ऐप में दाहिनी तरफ ऊपर की और दिखाई दे रहे तीन डॉट पर क्लिक करें।
3) इसके बाद आपको सेटिंग्स के अकाउंट (Account) सेक्शन में जाना है।
Advertisement
4) अकाउंट पर क्लिक करने के बाद सबसे ऊपर आपको प्राइवेसी (Privacy) लिखा नजर आएगा। प्राइवेसी पर क्लिक कीजिए।
5) प्राइवेसी में आपको प्रोफाइल पिक्चर (Profile Picture) विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद यहां दिखाई दे रहे तीन विकल्पों में से मॉय कॉन्टेक्ट (My Contacts) का चयन करें।

गौर करने वाली बात यह है कि यदि आप फोन बुक से नंबर को डिलीट नहीं करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको मॉय कॉन्टेक्ट के बजाय Nobody विकल्प का चयन करना होगा। ऊपर बताए गए तरीके को आजमाकर आप बेफिक्र बिना किसी को ब्लॉक किए भी अपनी WhatsApp प्रोफाइल पिक्चर को उनसे हाइड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  12. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.