हैक नहीं होगा आपका WhatsApp! ऑन करें ये एक सिंपल सेटिंग

Two-Factor Authentication एक सिक्योरिटी लेयर है जो आपके WhatsApp अकाउंट को अनवॉन्टेड ऐक्सेस से बचाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जुलाई 2025 08:51 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर बढ़ते हैकिंग मामलों के बीच 2FA बन सकता है सुरक्षा कवच
  • 6-digit पिन से लॉक करें अपना WhatsApp अकाउंट
  • Settings में जाकर 2 मिनट में ऑन करें Two-Factor Authentication

WhatsApp 2FA एक्टिवेट करने के बाद अकाउंट में लॉगिन के लिए 6-digit PIN डालना होगा

Photo Credit: WhatsApp

आज के टाइम में WhatsApp हमारे हर दिन का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे दोस्तों से बात करनी हो या बैंक से OTP लेना हो, सब कुछ WhatsApp पर होता है। लेकिन जितना ज्यादा हम इस ऐप पर डिपेंड हो गए हैं, उतना ही ये हैकर्स की नजरों में भी आ गया है। और अगर आपने Two-Factor Authentication (2FA) अब तक ऑन नहीं किया है, तो आप भी खतरे के दायरे में हैं।

Two-Factor Authentication एक सिक्योरिटी लेयर है जो आपके WhatsApp अकाउंट को अनवॉन्टेड ऐक्सेस से बचाती है। ये फीचर ऑन करने के बाद जब भी कोई नया डिवाइस आपके WhatsApp अकाउंट में लॉगिन करने की कोशिश करेगा, उसे 6-digit PIN डालना होगा जो सिर्फ आपको पता होगा। यानी आपका मोबाइल नंबर और OTP हासिल कर लेना भी हैकर के लिए काफी नहीं होगा।

WhatsApp खुद भी कई बार यूजर्स को इस फीचर को ऑन करने की सलाह दे चुका है। क्योंकि हाल के महीनों में WhatsApp अकाउंट हैकिंग के केसेज बढ़े हैं, जहां लोग फ्रॉड कॉल्स और फिशिंग लिंक के जरिए अपना अकाउंट गंवा बैठे।
 

कैसे ऑन करें WhatsApp में Two-Factor Authentication?

  • सबसे पहले WhatsApp ऐप ओपन करें
  • अब Settings (सेटिंग्स) ऑप्शन पर टैप करें
  • फिर Account (अकाउंट) सेक्शन में जाएं
  • यहां आपको Two-step verification का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें
  • अब Enable पर टैप करें
  • एक 6-digit का पिन सेट करें जो आपको याद रहे
  • चाहें तो एक ईमेल एड्रेस भी जोड़ें, ताकि पासकोड भूलने पर मदद मिल सके
  • Done पर टैप करें - अब आपका Two-Factor Authentication एक्टिव हो चुका है

अगर आपने अब तक इस फीचर को इग्नोर किया है, तो अब देर मत कीजिए। अकाउंट हैक होने के बाद पछताने से अच्छा है अभी एक सिंपल स्टेप लेकर अपना डेटा, चैट्स और प्राइवेसी सुरक्षित कर लें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.