Google Chrome पर गेस्ट मोड एक्टिव करने का तरीका

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 14:12 IST
चाहे iOS हो या Android या फिर Windows, हर प्लेटफॉर्म पर Google Chrome हमारे फेवरेट ब्राउजर में से एक है। हम इसे इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि यह अच्छा काम करता है और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपके प्रेफ्रेरेसेंज व ब्राउजर डेटा को आसानी से इम्पोर्ट कर लेता है। इसमें कोई दोमत नहीं कि यह एक बेहतरीन फीचर है, लेकिन अगर आप अपने कंप्यूटर को यूज करने वाले अकेले शख्स नहीं हैं तो यह परेशानी का कारण बन सकता है।

अगर कोई शख्स आपके कंप्यूटर या फोन पर Google Chrome का इस्तेमाल करता है तो वो आपके द्वारा सेव किए गए पासवर्ड को भी एक्सेस कर सकता है। इसके अलावा आपने अपनी जरूरत और चाहत के अनुसार गूगल क्रोम के सेट अप में समय लगाया है तो आप नहीं चाहेंगे कि कोई इसके साथ छेड़छाड़ करे। अगर आपने एक ही अकाउंट से मल्टीपल डिवाइस पर Google Chrome में साइन इन कर रखा है। ऐसे में एक जगह पर से किसी एक्सटेंशन को हटाने पर यह दूसरे डिवाइस से भी अपने आप ही हट जाते हैं। अगर महत्वपूर्ण बुकमार्क्स और एक्सटेंशन डिलीट हो जाते हैं तो आपको अपने ब्राउजर को फिर से सेट अप करना होगा।

इस समस्या से बचने के लिए, आप अपने कंप्यूटर को किसी और को देने से पहले Google Chrome में गेस्ट मोड एक्टिव कर सकते हैं। इस तरह से दूसरा शख्स Google Chrome का इस्तेमाल तो करेगा पर वह आपके प्रेफरेंसेज के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। इस तरह से करें एक्टिवेट:

Windows और Mac
Windows और Mac यूजर्स के लिए Google Chrome पर गेस्ट मोड एक्टिवेट करने के लिए एक ही प्रोसेस है।

1. सबसे पहले Google Chrome खोलें।
Advertisement

2. आप ब्राउजर के टॉप में दायीं तरफ में उस शख्स का नाम देख सकते हैं, जिसके गूगल अकाउंट से ब्राउजर लिंक है। नाम पर क्लिक करें।
Advertisement

3. स्विच पर्सन पर क्लिक करें।

4. ब्राउज एज गेस्ट पर क्लिक करें।
Advertisement

इसके बाद एक नया विंडो खुल जाएगा जहां पर आप अपना ब्राउजर डेटा नहीं देख पाएंगे। गेस्ट मोड बहुत हद तक इनकॉगनिटो मोड के जैसा है, जिसमें ब्राउजर हिस्ट्री और कुकीज सेव नहीं होते। सिर्फ एक ही फर्क है कि आप बुकमार्क्स या फिर अन्य प्रेफरेंसेज को भी एक्सेस नहीं कर सकते।

हालांकि, Android या iOS डिवाइस पर यह इतना आसान नहीं है। गेस्ट मोड एक्टिव करने का प्रोसेस थोड़ा पेंचीदा है, लेकिन फिलहाल यही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।

iOS
iPhone और iPad के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें।  

1. Google Chrome खोलें।

2. टॉप में दायीं तरफ दिख रहे वर्टिकल डॉट्स को टैप करें।

3. सेटिंग्स में जाएं।

4. आपके गूगल अकाउंट का नाम और ईमेल आईडी टॉप में दिखेगा। उसे टैप करें।

5. फिर मैनेज अकाउंट्स पर टैप करें।

6. फिर यूज क्रोम विदाउट ए गूगल अकाउंट को चुनें।

7. इस एक्शन के बाद आपके iOS डिवाइस पर उपलब्ध क्रोम डेटा गूगल अकाउंट से सिंक होना बंद हो जाएगा। इसके बाद आप डिवाइस पर से बुकमार्क्स और ब्राउजर डेटा को हटा सकते हैं, जिसे आप निजी रखना चाहते हैं।

8. जैसे ही फोन आपके पास वापस आ जाता है, आप गूगल अकाउंट में फिर से साइन इन करके अपना पुराना डेटा पा सकते हैं। पहले पांच स्टेप को दोहराएं, इसके बाद आप अपना गूगल अकाउंट चुनें या फिर एड अनदर अकाउंट का ऑप्शन चुनें और साइन इन करें।

Android

1. Google Chrome खोलें।

2. टॉप पर दायीं तरफ दिख रहे वर्टिकल डॉट्स को टैप करें।

3. सेटिंग्स में जाएं।

4. जहां पर आपका गूगल अकाउंट नेम और ईमेल आईडी दिख रहा है, उसे टैप करें।

5. इसके बाद टॉप में दिख रहे ब्लू बटन पर टैप करके सिंक ऑफ कर दें।

6. इस एक्शन के बाद ब्राउजर का डेटा गूगल अकाउंट से सिंक होना बंद हो जाएगा। इसके बाद आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर गूगल क्रोम पर से प्रेफरेसेंज हटा सकते हैं, और इसका असर दूसरे डिवाइस पर नहीं दिखेगा।

7. जब आपको गेस्ट मोड की जरूरत नहीं है, तो आप एक बार फिर से सिंक को इनेबल कर सकते हैं। इसके लिए पहले चार स्टेप को फॉलो करें, फिर टॉप में बने बटन को टैप करके सिंक ऑन कर दें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  6. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  7. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  8. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  9. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  10. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.