Gmail पर स्पैम Mails से छुटकारा पाने के लिए यूं करें Email Id's को Block

यदि आपकी Gmail स्टोरेज फुल हो चुकी है और आप स्पैमी व अनचाहे मेल्स से छुटकारा पाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं तो आपके पास 'Block' करने का विकल्प उपलब्ध है।

Gmail पर स्पैम Mails से छुटकारा पाने के लिए यूं करें Email Id's को Block
ख़ास बातें
  • Gmail पर किसी को ब्लॉक करने के बाद उनसे नहीं मिलेगा कोई मेल
  • तीन डॉट्स पर क्लिक करके आसानी से करें लोगों को ब्लॉक
  • जीमेल की स्टोरेज फुल करके हैं स्पैमी मेल्स
विज्ञापन
Gmail पर आने वाले अनचाहे व स्पैमी मेल्स आपकी जीमेल स्टोरेज को भरने का एक सबसे बड़ा कारण है। यदि आपकी जीमेल स्टोरेज भी फुल हो चुकी है  और आप इस तरह के मेल्स से छुटकारा पाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं या फिर यूं ही आप किसी एक विशेष ईमेल आइडी के मेल्स नहीं देखना चाहते... तो आपके पास दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह उनसे निज़ात पाने का एक ही रास्ता बचता है वो है 'Block'। फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम आदि पर तो हम बिना सोचे लोगों को ब्लॉक कर डालते हैं, लेकिन जीमेल पर अक्सर हम ऐसे मेल्स को नज़रअंदाज कर देते हैं। इससे कुछ नहीं तो बस आपकी जीमेल स्टोरेज पर असर जरूर पड़ता है, जरूरी मेल्स की जगह यह गैर-जरूरी व स्पैमी मेल ले लेते हैं। आइए जानते हैं गैर-जरूरी मेल्स से छुटकारा पाने के लिए कैसे करें उन्हें Block।
 

How to block someone on Gmail on a computer

1. सबसे पहले Gmail ओपन करें और अपने अकाउंट को लॉग-इन करें।

2. अब उस स्पैम मेल या फिर किसी भी मेल को खोले जिनके मेल्स आप भविष्य में देखना नहीं चाहते।

3. अब बगल में स्थित तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

4. इसके बाद "Block [मेल भेजने वाली आइडी का नाम]" पर क्लिक करें।

5. "Block" पर क्लिक करने के बाद एक पॉप-अप नज़र आएगा, जिसमें आपको सेंडर को ब्लॉक करने की पुष्टि करनी होगी।
 

How to block someone on Gmail on a mobile

1. अपने फोन में जीमेल ऐप ओपन करके अकाउंट खोलें।

2. अब उस उसी मेल को ओपन करें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।

3. अब मेल पर आ रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

4. वेबसाइट की तरह यहां पर भी आपको "Block [मेल भेजने वाली आइडी का नाम]" पर क्लिक करके उन्हें ब्लॉक कर देना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gmail, Gmail feature, Gmail block, how to block on gmail
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »