गूगल तेज़ पेमेंट ऐप: 24 घंटो में 4 लाख से ज़्यादा डाउनलोड

भारत में गूगल 'तेज़' के लॉन्च करने के चौबीस घंटों के अंदर ही इस ऐप को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया और इस दौरान ऐप के जरिए कुल 1.8 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 20 सितंबर 2017 11:45 IST
भारत में गूगल 'तेज़' के लॉन्च करने के चौबीस घंटों के अंदर ही इस ऐप को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया और इस दौरान ऐप के जरिए कुल 1.8 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज हुआ। गूगल के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया, "पिछले 24 घंटों में कुल 1.8 करोड़ लेन-देन (जीएमवी) दर्ज किए गए और हमारे 4,10,000 एक्टिव यूजर बन चुके हैं।"


जीएमवी या सकल माल मात्रा किसी खास अवधि में हुई कुल बिक्री को कहते हैं। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस ऐप को सोमवार दोपहर में लॉन्च किया था। उन्होंने कहा कि इस ऐप के बारे में गूगल के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई के साथ नोटबंदी के तुरंत बाद जनवरी में विचार-विमर्श किया गया था।

जेटली ने कहा, "गूगल ने भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापार में महान क्षमता देखी है।" इसका जवाब देते हुए पिचाई ने मंगलवार को ट्वीट किया, "हम उम्मीद करते हैं 'तेज़ बाय गूगल' के लॉन्च से आपको डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के एक कदम और करीब आने में मदद मिलेगी।" इस ऐप को भारत सरकार समर्थित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के आधार पर बनाया गया है। तेज़ के माध्यम से यूज़र मुफ्त में कोई भी छोटी-बड़ी रकम का भुगतान सीधे बैंक खाते से कर सकते हैं।
Advertisement

यह ऐप भारत को ध्यान में रखकर बनाया गया है और अंग्रेजी व सात क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगू शामिल है। यह ऐप चार बैंकों की साझेदारी में काम करता है जिसमें एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक शामिल है। इससे 50 यूपीआई सक्षम बैंकों के यूज़र के साथ लेनदेन किया जा सकता है।

गार्टनर के शोध निदेशक डी.डी. मिश्रा का कहना है, "यह कहना जल्दीबाजी है कि यह गेम चेंजर साबित होगी, क्योंकि अभी तक तकनीक विकास के दौर में ही है। हालांकि यह बाजार को जबरदस्त रूप से प्रभावित जरूर करेगी।" गूगल ने इसके अलावा व्यापारियों के लिए 'तेज़फॉरबिजनेस' ऐप को लॉन्च करने की घोषणा भी की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.