गूगल नाउ अब रखेगा आपको ज्यादा अपडेट, नए फीचर का पता चला

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अगस्त 2016 11:32 IST
ख़ास बातें
  • अब आप अडेट के लिए गूगल नाउ पर अपनी पसंद की कैटेगरी चुन सकते हैं
  • स्थानीय एरिया के हिसाब से सुझाव मिलेगा
  • नया एक्सप्लोर इंट्रेस्ट सेक्शन को लीक तस्वीरों में देखा जा सकता है
खबर है कि अपनी रुचि के हिसाब से आप जिन चीजों के लिए रेगुलर अपडेट पाना चाहते हैं, गूगल जल्द ही आपको कई सारी कैटेगरी को चुनने का विकल्प देगा। इन कैटेगरी को यूज़र के लि इस तरह से बनाया गया है ताकि वो बेहद चुनिंदा चीजों के बारे में रेगुलर अपडेट और अलर्ट पा सकें।  

लीक तस्वीरों में इन कैटेगरी को 'एक्सप्लोर इंट्रेस्ट' सेक्शन में देखा जा सकता है। और इनमें स्पोर्ट्स, टीवी, मूवीज़, म्यूज़िशियन, पीपल और स्टॉक्स शामिल हैं। अगर आपके द्वारा चुने गए किसी खेल या व्यक्ति के साथ कुछ होता है जिसके बारे में आप जानकारी पाना चाहते हैं तो यह अपडेट गूगल नाउ कार्ड के जरिए आपको मिल जाएगी।

इस फीचर को सबसे पहले एंड्रॉयड पुलिस ने देखा। टेकक्रंच से गूगल के एक प्रवक्ता ने 'इंट्रेस्ट' फीचर की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी इस पर काम चल रहा है और इंटरफेस को टेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल इस बारे में बताने के लिए कुछ भी नहीं है।

बात करें फीचर की तो गूगल नाउ अब आपके स्थानीय एरिया में मशहूर सेलिब्रिटीज़, स्पोर्ट और मूवी के आधार पर सुझाव देगा।

गूगल नाउ का प्राथमिक उद्देश्य है आपको उन चीजों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना जिनके बारे में आप लगातार जानकारी रखना चाहते हैं। इसके लॉन्च के समय से ही गूगल यह ऑफर दे रहा है। और लग रहा है कि गूगल अब तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Advertisement

इस बीच, लीक से पता चला है कि गूगल नेक्सस डिवाइस में आने वाले अपने गूगल नाउ लॉन्चर के रंगरूप को बदल रहा है और अब यह गूगल प्ले पर उपलब्ध है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Assistant, Google Now, Google Now Update, Internet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  2. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  2. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  3. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  4. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  5. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  6. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  9. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  10. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.