Paytm, PhonePe और BharatPe की तरह अब हर दुकान पर दिखेगा Google Pay साउंडपॉड

Paytm, PhonePe और BharatPe के बाद Google भारत में साउंडपॉड लॉन्च करने वाली लेटेस्ट कंपनी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 फरवरी 2024 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Google Pay साउंडपॉड भारत में सभी छोटे व्यापारियों के लिए होंगे उपलब्ध।
  • Google Pay for Business ऐप के माध्यम से कर सकते हैं साइनअप।
  • अलर्ट सर्विस हिंदी, कन्नड़, तमिल, बंगाली, मराठी, और गुजराती में भी होगी।

Paytm, PhonePe और BharatPe के बाद Google भारत में साउंडपॉड लॉन्च करने वाली लेटेस्ट कंपनी है।

Photo Credit: Google

Google के Google Pay साउंडपॉड जल्द ही भारत में सभी छोटे व्यापारियों के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा है कि वह लाखों छोटे और मध्यम आकार के बिजनेसेज के लिए पेमेंट को और ज्यादा आसान बनाने जा रहा है। कंपनी ने पिछले साल ही इसके लिए एक पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया था जिसमें शामिल हुए व्यापारियों से कंपनी को पॉजिटिव फीडबैक मिला है। अब कंपनी देश के लाखों छोटे व्यापारियों के लिए भी GPay साउंडबॉक्स को जल्द उपलब्ध करवाए जाने की बात कह रही है। 

Google के Google Pay साउंडपॉड जल्द ही मार्केट में बहुतायत में दिखने लगेंगे। कंपनी ने रोलआउट की घोषणा कर दी है जिसकी जानकारी ब्लॉग पोस्ट में भी दी गई है। बता दें कि Google Pay SoundPod एक तरह के ऑडियो डिवाइस हैं जो QR कोड पेमेंट को साउंड अलर्ट के जरिए ट्रैक करने में मदद करते हैं। आपने QR कोड के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करते हुए समय Paytm के साउंडपॉड भी देखें होंगे। अब जल्द ही Google Pay के लिए भी इसी तरह के डिवाइसेज मर्चेंट्स के पास उपलब्ध होंगे। गूगल ने हाल ही में खुलासा किया था कि उसने एनपीसीई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) के साथ भागीदारी की है जिससे कि भारत के बाहर से भी यूपीआई पेमेंट्स हो सकेंगीं।

Paytm, PhonePe और BharatPe के बाद Google भारत में साउंडपॉड लॉन्च करने वाली लेटेस्ट कंपनी है। साउंडबॉक्स के जरिए पेमेंट अलर्ट पाने की शुरुआत सबसे पहले Paytm ने की थी। कंपनी ने 2020 में अपने साउंडबॉक्स लॉन्च किए थे जब देश समेत दुनियाभर में कोरोना महामारी फैली हुई थी। 

Google ने कहा है कि व्यापारी ऑडियो नोटिफिकेशन सर्विस इस्तेमाल करने के लिए Google Pay for Business ऐप के माध्यम से साइनअप कर सकते हैं। मनी कंट्रोल के अनुसार, इसके लिए कंपनी डेली प्लान, और वार्षिक प्लान पेश करती है। प्लान चुनने के बाद डेली सेटलमेंट ऑप्शन को शुरू करके सर्विस को इस्तेमाल किया जा सकेगा। डेली प्लान में मर्चेंट को वन टाइम फीस देनी होगी जो कि 499 रुपये है। जिसके बाद महीने में 25 दिनों तक रोजाना पांच रुपये सेटलमेंट अकाउंट में से काटे जाएंगे। वार्षिक प्लान में 1499 रुपये मर्चेंट के सेटलमेंट अकाउंट में से काटे जाएंगे। 
Advertisement

Google Pay SoundPod ऑडियो अलर्ट सर्विस अंग्रेजी के अलावा 6 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी जिसमें हिंदी, कन्नड़, तमिल, बंगाली, मराठी, और गुजराती शामिल हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.