Google ने प्‍ले स्‍टोर से हटाए 16 ऐप्‍स, तेजी से खत्‍म कर रहे थे फोन की बैटरी, देखें लिस्‍ट

ये ऐप फोन का टॉर्च ऑन करना, करेंसी कन्‍वर्टर, क्यूआर कोड स्कैन करना, कैलकुलेटर जैसे नॉर्मल कामों के लिए इस्‍तेमाल किए जा रहे थे।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2022 11:40 IST
ख़ास बातें
  • इन ऐप्‍स को कुल 2 करोड़ डाउनलोड मिले थे
  • विज्ञापन धोखाधड़ी में भी शामिल थे ये ऐप्‍स
  • गूगल समय समय पर ऐप्‍स को रिव्‍यू करता रहता है

ये ऐप्‍स बैकग्राउंड में वेब पेज को खोलकर रियल यूजर के रूप में विज्ञापनों पर क्लिक करके धोखाधड़ी कर रहे थे।

Google ने कथित तौर पर प्‍ले स्‍टोर (Play Store) से 16 ऐप्स को हटा दिया है। ये ऐप्‍स स्‍मार्टफोन और टैबलेट की बैटरी को तेजी से खत्‍म कर रहे थे और हाई नेटवर्क यूजेज की वजह बन रहे थे, यानी इंटरनेट डेटा की खपत बढ़ा रहे थे। एक सिक्‍योरिटी फर्म ने इन ऐप्‍स की पहचान की थी। ये ऐप्‍स बैकग्राउंड में वेब पेज को खोलकर रियल यूजर के रूप में विज्ञापनों पर क्लिक करके धोखाधड़ी कर रहे थे। सिक्‍योरिटी फर्म के अनुसार प्ले स्टोर से हटाए जाने से पहले इन ऐप्स में कुल 20 मिलियन यानी 2 करोड़ इंस्टॉलेशन थे। गौरतलब है कि गूगल समय-समय पर उन ऐप्‍स के खिलाफ एक्‍शन लेता है, जो उसके नियमों का उल्‍लंघन करते हैं। 

Ars Technica की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google ने Play Store से 16 ऐप्स को हटा दिया है। इनका पता सिक्‍योरिटी फर्म McAfee ने लगाया था। ये सभी ऐप्‍स एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध थे। सभी ऐप्‍स को य‍ूटिलिटी एप्लिकेशन के रूप में लिस्‍ट किया गया था। ये ऐप फोन का टॉर्च ऑन करना, करेंसी कन्‍वर्टर, क्यूआर कोड स्कैन करना, कैलकुलेटर जैसे नॉर्मल कामों के लिए इस्‍तेमाल किए जा रहे थे। 
Advertisement

हटाए गए ऐप्‍स की लिस्‍ट में बुसानबस (BusanBus), जॉयकोड (Joycode), करेंसी कन्वर्टर (Currency Converter), हाई-स्पीड कैमरा (High-Speed Camera), स्मार्ट टास्क मैनेजर (Smart Task Manager), फ्लैशलाइट+ (Flashlight+), के-डिक्शनरी (K-Dictionary), क्विक नोट (Quick Note), एजडिका (EzDica), इंस्टाग्राम प्रोफाइल डाउनलोडर (Instagram Profile Downloader) और ईजी नोट्स (Ez Notes) शामिल हैं।

McAfee ने पाया कि एक बार ओपन किए जाने के बाद ये ऐप्‍स कोड डाउनलोड कर लेते हैं, जो यूजर्स को अलर्ट किए बिना, लिंक और विज्ञापनों पर क्लिक किए बिना वेब पेज खोलने के लिए नोटिफ‍िकेशन हासिल करते हैं। यह एक्टिविटी कृत्रिम तरीके से विज्ञापनों पर जुड़ाव बढ़ाती है, जो विज्ञापन धोखाधड़ी का ही एक रूप है।
Advertisement

सुरक्षा फर्म ने पाया कि इन ऐप्‍स में "com.liveposting" और "com.click.cas" नामक एडवेयर कोड थे। ये कोड ऐप्‍स को लिंक और विज्ञापनों पर क्लिक करने की इजाजत देते थे। यह सब यूजर्स की जानकारी के बिना होता है, जिससे एक्‍स्‍ट्रा बैटरी खर्च होती है और नेटवर्क यूजेज भी बढ़ जाता है। Google के मुताबिक Play Store से इन सभी ऐप्‍स को हटा दिया गया है और Play Protect इन ऐप्स को यूजर्स की डिवाइस पर ब्लॉक कर देता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.