Paytm First Games ऐप की दो हफ्ते बाद हुई Google Play पर वापसी, लेकिन...

Paytm का कहना है कि वह फ्री फैंटसी स्पोर्ट्स के साथ Paytm First Games App को वापस लेकर आए हैं, जबकि ऐप का Pro वर्ज़न सीधे Paytm First Games की वेबसाइट के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है जिसमें रियल कैश को आप UPI, कार्ड्स और नेटबैंकिंग के जरिए पैसे एड कर सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2020 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Paytm app और Paytm First Games App को Google Play से हटा दिया गया था
  • पेटीएम ऐप की वापसी कुछ समय बाद ही कर दी गई थी
  • पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप को जरूरी बदलाव के साथ गूगल प्ले पर लाया गया है

गैंबलिंग पॉलिसी के चलते Google Play से हटाया गया था यह ऐप

Paytm app के साथ-साथ Paytm First Games App को Google Play से हटाए जाने के दो हफ्ते बाद एक बार फिर इसकी वापसी कर दी गई है। हालांकि, पेटीएम ऐप की वापसी उसी दिन गूगल प्ले पर हो गई थी, लेकिन पेटीएम फर्स्ट गेम्स की वापसी से पहले इसमें कई जरूरी बदलाव किए गए हैं। पेटीएम ऐप और पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप को प्ले स्टोर से हटाते वक्त गूगल ने कहा था कि उनकी पॉलिसी किसी भी प्रकार के कैसिनो की अनुमति नहीं देती है या किसी भी ऐसे अनियमित गैंबलिंग ऐप्स का समर्थन नहीं करती है, जो खेल सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान करते हैं।

Google Play पर वापसी के साथ मौजूद Paytm First Games किसी प्रकार का रियल कैश नहीं मांगता, लेकिन इसमें बोनस अकाउंट है जो पिछली बिड से बोनस जोड़ता है। हालांकि, यह गूगल प्ले पर मौजूद पुराने पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप से अलग है, जिसमें फैंटेसी गेम्स खेलने के लिए रियल कैश ट्रांसजेक्शन शामिल होता था।
Advertisement

Gadgets 360 ने इस संबंध में Google और Paytm दोनों कंपनियों से मंगलवार को संपर्क साधा है, लेकिन दोनों ही कंपनियों ने इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिरक बयान नहीं दिया है। हालांकि, बुधवार को पब्लिश ब्लॉग पोस्ट के जरिए ऐलान किया गया है कि पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप की वापसी गूगल प्ले पर हो गई है।

गौरतलब है कि नोएडा स्थित One97 Communications के स्वामित्व वाली कंपनी का कहना है कि वह फ्री फैंटसी स्पोर्ट्स के साथ इस ऐप को वापस लेकर आए हैं, जबकि ऐप का Pro वर्ज़न सीधे Paytm First Games की वेबसाइट के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप का प्रो वर्ज़न गूगल प्ले पर मौजूद पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप के पहले वर्ज़न जैसा ही है, जिसमें रियल कैश को आप UPI, कार्ड्स और नेटबैंकिंग के जरिए पैसे एड कर सकते हैं। हालांकि, गूगल प्ले पर मौजूद नए वर्ज़न पर अब यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
Advertisement
 

आपको बता दें, 18 सितंबर को Google ने Paytm और Paytm First Games App को Google Play से हटा दिया गया था। कंपनी ने शुरुआती रूप में स्पष्ट नहीं किया कि ऐप्स को गूगल प्ले से क्यों हटाया गया है, हालांकि बाद में कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इसे हटाए जाने के पीछे का कारण गैंबलिंग है, जो कि गूगल प्ले की नीतियों का उल्लंघन है। हालांकि, कुछ घंटों बाद ही गूगल प्ले पर पेटीएम की वापसी कर दी गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm First Games, Paytm, Google Play, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.