गूगल फोटोज़ में आया नया आर्काइव फ़ीचर, एंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध

गूगल फोटोज़ को लेटेस्ट वर्ज़न 2.15 पर अपडेट करने के साथ ही, नया फ़ीचर जारी कर दिया गया है। गूगल ने अब अपने फोटोज़ ऐप में नया 'आर्काइव' फ़ीचर जोड़ दिया है। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र अपनी इमेज फीड से कुछ निश्चित तस्वीरों को ले सकते हैं और उन्हें गूगल फोटोज़ में एक अलग सेक्शन में रख सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2017 13:25 IST
ख़ास बातें
  • आर्काइव की गई तस्वीर मुख्य इमेज फीड में नहीं दिखती है
  • आर्काइव में भेजी जा चुकी तस्वीर एलबम और सर्च रिज़ल्ट में दिखती है
  • इंस्टाग्राम में भी हाल ही में 'आर्काइव' फ़ीचर जोड़ा गया है
गूगल फोटोज़ को लेटेस्ट वर्ज़न 2.15 पर अपडेट करने के साथ ही, नया फ़ीचर जारी कर दिया गया है। गूगल ने अब अपने फोटोज़ ऐप में नया 'आर्काइव' फ़ीचर जोड़ दिया है। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र अपनी इमेज फीड से कुछ निश्चित तस्वीरों को ले सकते हैं और उन्हें गूगल फोटोज़ में एक अलग सेक्शन में रख सकते हैं।

किसी तस्वीर को आर्काइव करने के लिए, यूज़र को उस तस्वीर को सेलेक्ट करना होगा और उसके बाद स्क्रीन में सबसे ऊपर दांये कोने में दिए गए तीन डॉट विकल्प पर टैप करना होगा। टटैप करने पर, यूज़र को तस्वीर को आर्काइव करने का विकल्प मिलेगा। आर्काइव की गई तस्वीर को स्क्रीम के बांयीं तरफ़ दिए गए स्लाइड मेन्यू में देखा जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि, आर्काइव की गईं तस्वीरें, आर्काइव करने के बावज़ूद एलबम और सर्च रिज़ल्ट में भी दिखेंगी। इस फ़ीचर के आने से एक सबसे बड़ा फ़ायदा है कि तस्वीर को मुख्य इमेज फीड में नहीं दिखाएगी। अगर आप अपना फोन किसी दूसरे व्यक्ति को देते हैं, तो यह फ़ीचर गलती से आपकी निज़ी तस्वीरों को देखने से रोकने में मदद करेगा।

गूगल फोटोज़ के नए आर्काइव फ़ीचर को सबसे पहले 9टू5गूगल ने देखा। और इस फ़ीचर को एंड्रॉयड, आईओएस और ऐप के वेब वर्ज़न पर देखा जा सकता है। हालांकि, यह फ़ीचर शुरू से ऐप में मौज़ूद नहीं था, लेकिन इससे ऐप में बेसिक फंक्शनालिटी मिलती है जो शुरू से ही होनी चाहिए थी।

इससे पहले इसी हफ्ते, इंस्टाग्राम में 'आर्काइव' फ़ीचर की टेस्टिंग होते देखा गया था जिससे यूज़र अपनी पोस्ट को अस्थाई तौर पर पब्लिक होने से छिपा सकते हैं। इन तस्वीरों को बाद में वापस लाया जा सकने के अलावा स्थायी तौर पर डिलीट भी किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google, Android, Apple, Internet, Google Photos

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.