रेल टिकट की बुकिंग अब सीधे Google Pay से, यह है तरीका

Google Pay पर इन स्टेप्स की मदद से आप आसानी से ट्रेन टिकट बुकिंग कर सकेंगे। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मई 2019 18:22 IST
ख़ास बातें
  • ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए गूगल ने IRCTC से की पार्ट्नरशिप
  • टिकट बुकिंग के लिए यूज़र के पास होना चाहिए IRCTC अकाउंट
  • Google Pay की मदद से टिकट बुकिंग करने का तरीका, जानें

Google Pay से भी कर सकेंगे IRCTC Train Booking, यह है तरीका

यूपीआई (UPI) आधारित पेमेंट ऐप Google Pay में एक काम का फीचर जोड़ दिया गया है। गूगल पे की मदद से अब आप आसानी से ट्रेन Ticket Booking करा सकेंगे। Google Pay ऐप पर ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा IRCTC के जरिए दी जा रही है। गूगल ने बताया कि यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। ऐप में बिजनेस सेक्शन में आपको ट्रेन का विकल्प मिलेगा।

Google Pay में मिल रहे आईआरसीटीसी (IRCTC) टिकट बुकिंग सपोर्ट की मदद से यूज़र ऐप से ही सर्च, बुकिंग और टिकट कैंसल करा सकेंगे।
Advertisement

यूज़र ऐप में सीट की उपलब्धता आदि की अहम जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। टिकट बुकिंग फीचर को एक्सेस करने के लिए यूज़र को अपने आईआरसीटीसी (IRCTC) अकाउंट को लॉग-इन करना होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि Google Pay के जरिए टिकट बुकिंग करने पर कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें- IRCTC की वेबसाइट पर देखें रिज़र्वेशन चार्ट और जानें खाली सीटों के बारे में

Google Pay की मदद से ऐसे करें ट्रेन टिकट बुक

1) सबसे पहले गूगल पे ऐप को खोलें, इसके बाद बिजनेस सेक्शन में दिख रहे Trains विकल्प पर क्लिक करें।
Advertisement
2) इसके बाद बुक ट्रेन टिकट पर क्लिक कीजिए।
3) इसके बाद किस स्टेशन से यात्रा करनी है और गंतव्य स्थान और तारीख आदि की जानकारी दर्ज करें।
Advertisement
4) इसके बाद आपके सामने ट्रेन और उनसे जुड़ी जानकारी आ जाएगी, सीट की उपलब्धता के लिए Check availability पर क्लिक कीजिए।
5) इसके बाद जिस भी क्लास में आप सफर करना चाहते हैं उसपर क्लिक कीजिए।    
6) अगले स्टेप पर आपको अपने IRCTC अकाउंट की डिटेल डालनी होगी। अगर आपके पास अकाउंट नहीं है तो आपको यहां क्रिएट अकाउंट करने का भी विकल्प मिलेगा।
Advertisement
7) इसके बाद पैसेंजर की जानकारी दर्ज करें।
8) बुकिंग से संबंधित जानकारी कंफर्म करने के बाद Continue पर क्लिक करें।
9) पेमेंट के तरीका का चयन करें और फिर Proceed to continue पर क्लिक करें।
Advertisement
10) इसके बाद अपना यूपीआई पिन डालें।
11) पिन डालने के बाद आपको अपना IRCTC पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।
12) सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपकी टिकट बुक हो जागी। इसके बाद आपको कंफर्मेशन स्क्रीन भी दिखाई देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pay, Google Tez, IRCTC

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.