ट्विटर पर इस तरह देख पाएंगे गूगल सर्च रिज़ल्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2016 11:48 IST
ख़ास बातें
  • इमोजी के जरिए ट्विटर पर दिखेंगे गूगल सर्च रिज़ल्ट
  • ट्विटर पर इसके लिए 200 से ज्यादा इमोजी शामिल किए हैं
  • सर्च रिज़ल्ट स्थानीय लोकेशन पर आधारित है
गूगल ने ट्विटर के शौकीन लोगों के लिए एक नया फ़ीचर जारी किया है। इस फ़ीचर के जरिए ट्विटर यूज़र अब ऐप को छोड़े बिना ही सर्च से जुड़े परिणाम देख पाएंगे। यूज़र किसी भी बारे में जानकारी ले सकते हैं और इसके लिए उन्हें  @Google इमोजी बनानी होगी और फिर ट्विट ऐप में सर्च परिणाम दिख जाएंगे।

मैशेबल के मुताबिक, टेक दिग्गज़ गूगल ने 200 से ज्यादा इमोजी के लिए बिल्ट-इन इंटरेक्शन बनाया है। इमोजी सर्च के जरिए खाने से लेकर लोकल एक्टिविटी तक की जानकारी सर्च परिणाम में देखे जा सकेंगे। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने आसपास पिज्ज़ा की दुकान की तलाश में हैं तो @Google पर पिज़्ज़ा इमोजी ट्वीट कीजिए और गूगल आपके आसपास स्थित पिज़्ज़ा की दुकानों की जानकारी दे देगा। इस जानकारी में रेस्तरां व दुकानों की जानकारी के साथ उनका मैप भी बना होगा।

इन इमोजी में की ईस्टर एग भी शामिल हैं। गूगल ने 'cow', 'poop' और 'eggplant'इमोजी भी दिए हैं जिनसे मिलने वाले सर्च परिणा खासे रोचक हैं। गूगल @Google फ़ीचर को ट्वीटर करने के साथ स्थानीय सर्च रिज़ल्ट को प्रमोट कर रही है। टेक दिग्गज़ ने लोकेशन आधारित सर्च रिज़ल्ट के लिए #KnowNearby हैशटैग का इस्तेमाल भी किया।

गूगल सर्च को हाल ही में गूगल मैप्स में इंटीग्रेट किया गया था। इसके अलावा गूगल के इंडिया होमपेज पर एटीएम फाइंडर खोजने के लिए फ़ीचर भी लॉन्च किया। google.co.in पर सर्च बॉक्स के नीचे आपको 'फाइंड एन एटीएम नियर यू' का लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करने से गूगल मैप्स खुल जाएगा जिससे आपको आपके आसपास स्थित एटीएम की जानकारी मिलेगी। यह फ़ीचर डेस्कटॉप व मोबाइल दोनों पर उपलब्ध है। लेकिन गूगल के सर्च टूल से यह नहीं पता चलता कि एटीएम में कैश है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Emoji Search, Twitter, Twitter Search, Apps

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.