गाड़ी चलाते समय नहीं छूटेगा फ्लाइओवर! Google Maps ने पेश कर दिया बड़ा फीचर! जानें पूरी डिटेल

गूगल मैप्स ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब उसे घरेलू कंपनी ओला मैप्स से कड़े कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 जुलाई 2024 18:35 IST
ख़ास बातें
  • गूगल मैप्‍स ने पेश किए कई नए फीचर
  • फ्लाइओवर कॉलआउट है सबसे खास
  • गाड़ी चलाने वालों को होगा फायदा
Google Maps New Feature : गाड़ी चलाते समय गूगल मैप्‍स का इस्‍तेमाल करने वाले अक्‍सर फ्लाइओवर पर कन्‍फ्यूज हो जाते हैं। उन्‍हें साफतौर पर पता नहीं चल पता कि कौन सा फ्लाइओवर लेना चाहिए और कौन सा नहीं। कई बार इस गलतफहमी में रूट से भटककर लोग घंटों तक जाम में फंसते हैं। गुरुवार को गूगल ने यह मुश्किल काफी हद तक आसान कर दी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने अपने गूगल मैप्स पर कई नई सुविधाएं पेश की हैं। इनमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन की इन्‍फर्मेशन, फ्लाइओवर कॉलआउट और फोर-वीकल वालों के लिए संकरी सड़क के इस्‍तेमाल कम करने को लेकर एआई-पावर्ड रूटिंग क्षमता शामिल है। गूगल मैप्स ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब उसे घरेलू कंपनी ओला मैप्स से कड़े कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, गूगल मैप्स ने नई खूबियों का ऐलान करते हुए कहा कि यह ‘मैपिंग' (मानचित्रण) के लिए एक रोमांचक समय है। कंपनी ने एक अगस्त से डेवलपर्स के लिए गूगल मैप प्‍लेटफॉर्म की कीमत में 70 फीसदी तक की कटौती करने का फैसला भी लिया है।
Advertisement
 

कुछ हफ्ते पहले ही ओला के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने खुलकर कहा था कि भारतीय डेवलपर्स को गूगल मैप्स से दूर रहना चाहिए। उन्होंने डेवलपर्स को ओला मैप्स का एक वर्ष तक मुफ्त एक्‍सेस जैसी पेशकश भी की थी। 
Advertisement

ओला से मिल रहे कॉम्पिटिशन और गूगल मैप प्‍लेटफॉर्म की कीमत घटाने के फैसले पर पूछे गए सवाल के जवाब में गूगल मैप्स के अधिकारियों ने कहा कि हम अपने कॉम्पिटिटर्स पर फोकस नहीं करते हैं। बहरहाल, गूगल ने गुरुवार को जो ऐलान किए उनमें सबसे खास है फ्लाइओवर कॉलआउट। 
 

गाड़ी चलाते समय मिलेगा फ्लाइओवर अलर्ट 

अगर गूगल मैप्‍स का यह फीचर सही से काम करता है तो आप गलत फ्लाइओवर पकड़ने से बिलकुल नहीं चूकेंगे। फ्लाइओवर के करीब आते ही आपको अलर्ट मिल जाएगा कि फ्लाइओवर लेना है या नहीं या फ‍िर कौन सा फ्लाइओवर लेना चाहिए। गूगल मैप्‍स के नए फीचर अभी 8 शहरों के लिए रोलआउट किए गए हैं। इनमें हैदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, इंदोर, भोपाल, भुवनेश्‍वर आदि शामिल हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.