Google Duo ने वीडियो कॉल के लिए पेश किया कैप्शन फीचर, यूं करेगा काम

शोरगुल वाली जगह पर वॉयस मैसेज व रिकॉर्डिड वीडियो की आवाज़ सुन पाना मुश्किल हो जाता है, तो ऐसे में आप कैप्शन फीचर की सहायता से जान सकते हैं कि वीडियो व वॉयस मैसेज में क्या संदेश भेजा गया है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 20 अगस्त 2020 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Android और iOS दोनों ही वर्ज़न के Google Duo पर उपलब्ध होगा ये फीचर
  • शोरगुल वाली जगह पर काम आएगा गूगल डुओ का कैप्शन फीचर
  • Pixel phones के लाइव कैप्शन से अलग है यह फीचर

Google Duo पर 32 लोग एक साथ कर सकते हैं ग्रुप वीडियो कॉल

Google ने Google Duo पर वीडियो व वॉयस कॉल मैसेज के लिए नया 'कैप्शन' फीचर पेश किया है। लेकिन, ध्यान रहे यह फीचर केवल रिकॉर्डिंड वीडियो और वॉयस मैसेज पर ही काम करता है न कि लाइव वीडियो कॉल पर। जब भी आप किसी की वीडियो या फिर वॉयस मैसेज प्ले करेंगे, तो आपको स्क्रीन के निचले हिस्से व ‘Call' बटन के ठीक ऊपर कैप्शन नज़र आएगा। इस फीचर का उद्देश्य है कि आप शोरगुल वाली जगह पर भी अपने प्रियजनों के संदेशों को आसानी से प्राप्त कर सकें। शोरगुल में वॉयस मैसेज व रिकॉर्डिड वीडियो की आवाज़ सुन पाना मुश्किल हो जाता है, तो ऐसे में आप कैप्शन पढ़कर यह जान सकते हैं कि वीडियो व वॉयस मैसेज में क्या संदेश भेजा गया है।

Google ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस नए फीचर का ऐलान किया। यही नहीं, कैप्शन फीचर किस तरह काम करता है यह यूज़र्स को समझाने के लिए कंपनी ने एक डेमो वीडियो भी अपने पोस्ट में साझा की है।

गूगल के प्रवक्ता ने Android Police को पुष्टि करते हुए बताया कि यह फीचर Android और iOS दोनों ही वर्ज़न के Google Duo  पर उपलब्ध होगा।

हालांकि, यह बताना भी बेहद जरूरी है कि यह फीचर उस Live Captions फीचर से अलग है, जिसे गूगल ने अपने Pixel phones में रोलआउट किया है। इस फीचर में बोले गए हर शब्द का ट्रांसक्रिप्शन स्क्रीन पर नज़र आता है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि गूगल क्रोम ब्राउज़र जल्द ही Live Caption फीचर को सपोर्ट करेगा। आपको बता दें, कोरोना वायरस महामारी के दौरान वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म पर लगातार बढ़ता यूज़रबेस देखा गया है, ऐसे में यूज़र्स के लिए लगातार एक के बाद एक बेहतरीन फीचर्स पेश किए जा रहे हैं। जैसे कि सभी जानते हैं गूगल डुओ के ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर की शुरुआत केवल 4 सदस्यों के साथ हुई थी, लेकिन बढ़ती जरूरत को देखते हुए इसकी संख्यां को पहले 8 किया गया और फिर मार्च में 12। हालांकि, अब गूगल डुओ के जरिए 32 लोग एक साथ ग्रुप वीडियो कॉलिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Duo, Voicemails
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.