Google Duo मोबाइल ऐप को ग्रुप वीडियो कॉल के लिए मिला इनवाइट लिंक फीचर

Google Duo को आखिरकार Zoom जैसा इनवाइट लिंक फीचर मिल गया है, जिसकी जानकारी पिछले महीने दी गई थी। इस फीचर के जरिए गूगल डुओ यूज़र केवल एक लिंक भेजकर अन्य सदस्य को वीडियो कॉल का हिस्सा बना सकते हैं, बिल्कुल Zoom और Google Meet की तरह।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 जून 2020 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Google Duo में वीडियो कॉल में फिलहाल 12 यूज़र ले सकते हैं हिस्सा
  • ग्रुप वीडियो कॉल में लिंक साझा कर जोड़ सकते हैं सदस्य
  • केवल मोबाइल ऐप के लिए ज़ारी किया गया है यह फीचर

Google Duo में इस फीचर को लाए जाने की पहले से थी जानकारी

Google Duo को आखिरकार Zoom जैसा इनवाइट लिंक फीचर मिल गया है, जिसकी जानकारी पिछले महीने दी गई थी। इस फीचर के जरिए गूगल डुओ यूज़र केवल एक लिंक भेजकर अन्य सदस्य को वीडियो कॉल का हिस्सा बना सकते हैं, बिल्कुल Zoom और Google Meet की तरह। इस फीचर को सर्वर-साइड अपडेट के जरिए ज़ारी किया गया है, जो कि फिलहाल केवल मोबाइल ऐप में ही काम करता है। वेब यूज़र को इसके लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। इनवाइट लिंक फीचर न केवल ग्रुप कॉल में अन्य सदस्यों को जोड़ने का काम करता है, बल्कि यह बेहद ही मोबाइल-फ्रेंडली ऐप को उस समय बेहद ही लुभावना बनाता है, जब वीडियो कॉलिंग पर निर्भरता बढ़ी है।

इस इनवाइट लिंक फीचर की घोषणा गूगल द्वारा मई में की गई थी। अब इस फीचर को मोबाइल ऐप के लिए ज़ारी कर दिया गया है और जल्द ही इसे वेब क्लाइंट के लिए भी पेश किया जा सकता है। यह गूगल का ग्रुप वीडियो कॉलिंग सुविधा को आसान बनाने का एक तरीका है, जिसमें यूज़र्स लिंक साझा कर दूसरों को भी इस ग्रुप वीडियो कॉल का हिस्सा बना सकते हैं।
Advertisement

इस फीचर की जानकारी सबसे पहले Android Police द्वारा दी गई थी और Gadgets 360 द्वारा स्वतंत्र रूप से इसकी जांच भी की गई है।

लिंक पाने के लिए आपको सबसे पहले अपने गूगल डुओ ऐप पर ग्रुप बनाना होगा, इसके बाद आपको ऊपरी बायीं ओर लिंक दिखेगा। इस लिंक को आप उन लोगों के साथ साझा कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी वीडियो कॉल का हिस्सा बनाना चाहते हैं। इसके अलावा, अगर ग्रुप पहले से बना हुआ है, तो आपको ऊपरी ओर पर स्थित ‘Share' आइकन पर क्लिक करके यह लिंक प्राप्त हो जाएगा। अगर कॉल चल रही है, तो आपको तीन डॉक में ‘Share' का ऑप्शन मिल जाएगा।
Advertisement

गौरतलब है कि इनवाइट लिंक फीचर फिलहाल केवल एंड्रॉयड और आईओएस में ही काम करता है। हालांकि, 9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार Chromebook यूज़र भी इस लिंक इनवाइट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, पिछले महीने गूगल ने कहा था कि गूगल डुओ के ग्रुप वीडियो कॉल में सदस्यों की संख्या को बढ़ाकर 32 किया जाएगा, जो कि फिलहाल केवल 12 संख्या तक ही सीमित है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Duo, Google Meet, Zoom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.