गूगल कैलेंडर अब आपको देगा आपके खाली समय की जानकारी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 जून 2016 17:47 IST
गूगल कैलेंडर के एंड्रॉयड ऐप एक नया फीचर शामिल किया गया है। इस नए फीचर से गूगल कैलेंडर यूज़र को बतायएगा कि दिन में अपना मीटिंग और इवेंट शेड्यूल करने के लिए उनके पास कब खाली समय है।

नया 'व्हेन यू आर फ्री' फीचर गागल कैलेंडर के नए वर्जन वी5.5.7 के साथ आता है। फिलहाल यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए ही है। इस फीचर को वैश्विक तौर पर जारी किया गया है और हो सकता है कि इसके आप तक पहुंचने में थोड़ा समय लग जाए। इस नए फीचर के साथ ही अब यह ऐप यूज़र को उनके व्यस्त शेड्यूल में से खाली समय निकालने में मदद करेगा। यह यूज़र को दिनभर में होने वाले इवेंट को शेड्यूल करने में मदद करेगा।

इस अपडेट को पहली बार अप्रैल में गूगल कैलेंडर वर्क और एजूकेशन ऐप यूज़र के लिए जारी किया गया था और तब इसे 'फाइंड ए टाइम' नाम दिया गया था। वर्क और ऐज़ूकेशन ऐप के लिए जारी किए गए इस फीचर से यूज़र अपने सहकर्मियों को गेस्ट के तौर पर जोड़ सकते थे ताकि वे जान सकें कि यूज़र मीटिंग के लिए कब खाली है और बिना किसी मतभेद के मीटिंग तय कर सकें। हालांकि, आम यूज़र के लिए गूगल कैलेंडर सिर्फ खाली टाइम स्लॉट ही दिखाएगा।

गूगल ने हाल ही में गूगल कैलेंडर ऐप में स्मार्ट सुझाव और रिमाइंडर जैसे फीचर भी दिए थे। इसके अलावा आईओएस व एंड्रॉयड दोनों यूज़र के लिए 54 नए देशों के आधार पर होलीडे कैलेंडर भी शुरू किया था। आईओएस यूज़र के लिए गूगल कैलेंडर ने हाल ही में गूगल ड्राइव इंटिग्रेशन और इंटरेक्टिव नोटिफिकेशन भी जारी की थीं।
Advertisement

अप्रैल में गूगल ने यूज़र की पसंद के समय को ढूंढ़ने औ उनकी मदद करने के इरादे से नया गोल्स फीचर जारी किया था। आपके व्यस्त शेड्यूल में से जो समय बचता है वो आपके द्वारा निर्धारित लक्ष्य के लिए होता है। अब इनको व्यवस्थित करना बेहद आसान है। एड बटन में 'गोल' पर जाकर कुछ सवालों के जवाब दीजिए। इन सवालों में आपके प्लान या एक्टिविटी क्या हैं, आप इन्हें कितनी बार और कब तक करना चाहते हैं और पूरे दिन में आपके लिए सबसे अच्छा समय क्या है। अब, गूगल 'गोल्स' आपके साथ काम करने के लिए तैयार लगता है। कोई काम आ जाने पर यह ऑटोमेटिकली एक्टिविटी रीशेड्यूल कर देता है। इसके अलावा आप किसी और काम के लिए एक्टिविटी पोस्टपोन करने का फैसला लेते हैं तब भी 'गोल्स' रीडशेड्यूलिंग कर देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Calendar app, Google, Google Calendar, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.