ये 16 ऐप्‍स घटा रहे थे मोबाइल की बैटरी, गूगल ने कहा बाय-बाय

ये ऐप फोन का टॉर्च ऑन करना, करेंसी कन्‍वर्टर, क्यूआर कोड स्कैन करना, कैलकुलेटर जैसे नॉर्मल कामों के लिए इस्‍तेमाल किए जा रहे थे।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2022 16:52 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल की बैटरी घटाने वाले 16 एप्स गूगल ने हटाए
  • सभी ऐप्‍स को य‍ूटिलिटी एप्लिकेशन के रूप में लिस्‍ट किया गया था
  • इनका पता सिक्‍योरिटी फर्म McAfee ने लगाया था

ये ऐप्‍स बैकग्राउंड में वेब पेज को खोलकर रियल यूजर के रूप में विज्ञापनों पर क्लिक करके धोखाधड़ी कर रहे थे।

Google ने Play Store से 16 ऐप्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ये ऐप्‍स स्‍मार्टफोन और टैबलेट की बैटरी को तेजी से खत्‍म कर रहे थे। ये ऐप्स हाई नेटवर्क यूसेज की वजह बन रहे थे, यानी इंटरनेट डेटा की खपत बढ़ा रहे थे। इन ऐप्स की पहचान एक सिक्‍योरिटी फर्म ने की थी। ये ऐप्‍स मोबाइल बैकग्राउंड में वेब पेज को खोलकर रियल यूजर के रूप में विज्ञापनों पर क्लिक करके धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे। सिक्‍योरिटी फर्म के अनुसार प्ले स्टोर से हटाए जाने से पहले इन ऐप्स में कुल 20 मिलियन यानी 2 करोड़ इंस्टॉलेशन थे। गौरतलब है कि गूगल समय-समय पर उन ऐप्‍स के खिलाफ एक्‍शन लेता है, जो उसके नियमों का उल्‍लंघन करते हैं। 

Ars Technica की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google ने Play Store से 16 ऐप्स को हटा दिया है। इनका पता सिक्‍योरिटी फर्म McAfee ने लगाया था। ये सभी ऐप्‍स एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध थे। सभी ऐप्‍स को य‍ूटिलिटी एप्लिकेशन के रूप में लिस्‍ट किया गया था। ये ऐप फोन का टॉर्च ऑन करना, करेंसी कन्‍वर्टर, क्यूआर कोड स्कैन करना, कैलकुलेटर जैसे नॉर्मल कामों के लिए इस्‍तेमाल किए जा रहे थे। 
Advertisement

हटाए गए ऐप्‍स की लिस्‍ट में बुसानबस (BusanBus), जॉयकोड (Joycode), करेंसी कन्वर्टर (Currency Converter), हाई-स्पीड कैमरा (High-Speed Camera), स्मार्ट टास्क मैनेजर (Smart Task Manager), फ्लैशलाइट+ (Flashlight+), के-डिक्शनरी (K-Dictionary), क्विक नोट (Quick Note), एजडिका (EzDica), इंस्टाग्राम प्रोफाइल डाउनलोडर (Instagram Profile Downloader) और ईजी नोट्स (Ez Notes) शामिल हैं।

McAfee ने पाया कि एक बार ओपन किए जाने के बाद ये ऐप्‍स कोड डाउनलोड कर लेते हैं, जो यूजर्स को अलर्ट किए बिना, लिंक और विज्ञापनों पर क्लिक किए बिना वेब पेज खोलने के लिए नोटिफ‍िकेशन हासिल करते हैं। यह एक्टिविटी कृत्रिम तरीके से विज्ञापनों पर जुड़ाव बढ़ाती है, जो विज्ञापन धोखाधड़ी का ही एक रूप है।
Advertisement

सुरक्षा फर्म ने पाया कि इन ऐप्‍स में "com.liveposting" और "com.click.cas" नामक एडवेयर कोड थे। ये कोड ऐप्‍स को लिंक और विज्ञापनों पर क्लिक करने की इजाजत देते थे। यह सब यूजर्स की जानकारी के बिना होता है, जिससे एक्‍स्‍ट्रा बैटरी खर्च होती है और नेटवर्क यूजेज भी बढ़ जाता है। Google के मुताबिक Play Store से इन सभी ऐप्‍स को हटा दिया गया है और Play Protect इन ऐप्स को यूजर्स की डिवाइस पर ब्लॉक कर देता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.