एंड्रॉयड मार्शमैलो और नूगा पर चलने वाले डिवाइस के लिए गूगल असिस्टेंट फ़ीचर रिलीज

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 3 मार्च 2017 11:47 IST
ख़ास बातें
  • वॉयस आधारित डिजिटल असिस्टेंट है गूगल असिस्टेंट
  • गूगल असिस्टेंट को सबसे पहले अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा
  • यूज़र को इस फ़ीचर के लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी
गूगल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में ऐलान किया था कि कंपनी की योजना वॉयस आधारित डिजिटल असिस्टेंट को मार्शमैलो और नूगा पर चलने वाले सभी डिवाइस पर उपलब्ध कराने की है। अब दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी ने जानकारी दी है कि गूगल असिस्टेंट को गुरुवार से सभी उपयुक्त एंड्रॉयड डिवाइस के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

पुरानी जानकारी के मुताबिक, गूगल असिस्टेंट को सबसे पहले अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में। गूगल ने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "आपका गूगल असिस्टेंट ढेरों काम करेगा। आज से इसे गूगल प्ले सेवा से लैस एंड्रॉयड 7.0 नूगा और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो डिवाइस के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए होम बटन को टच करके थोड़ी देर के लिए होल्ड करें।"

गौर करने वाली बात है कि यूज़र को इस फ़ीचर के लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। गूगल असिस्टेंट अपने आप ही उपयुक्त डिवाइस में नज़र आने लगेगा। यह गूगल सर्च की जगह ले लेगा। गूगल असिस्टेंट को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को होम बटन को लंबे समय तक दबाये रखना होगा।

गूगल असिस्टेंट को समीक्षकों के साथ आम यूज़र से भी सराहना मिली है। इस फ़ीचर की मदद से एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म को मार्केट में और भी मज़बूती मिलेगी। दावा किया गया है कि गूगल असिस्टेंट की क्षमता समय के साथ बेहतर होती है। यह आपकी बातों व ज़रूरतों को और बेहतर समझने लगता है। ज़्यादातर मौकों पर सही सब्जेक्ट के संबंध में बात करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.