गूगल असिस्टेंट अब आपके WhatsApp मैसेज को पढ़कर सुनाएगा

Google Assistant अब पहले की तुलना में ज्यादा एडवांस हो गया है। गूगल असिस्टेंट अब WhatsApp, Telegram और Slack पर आए मैसेज को भी पढ़कर सुनाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 अगस्त 2019 12:59 IST
ख़ास बातें
  • गूगल असिस्टेंट केवल टेक्स्ट मैसेज को पढ़ेगा
  • ऑडियो मैसेज और वीडियो नहीं करेगा प्ले
  • आप चाहें तो मैसेज का रिप्लाई भी कर सकेंगे

गूगल असिस्टेंट अब आपके WhatsApp मैसेज को पढ़कर सुनाएगा

Google Assistant अब पहले की तुलना में ज्यादा एडवांस हो गया है। गूगल असिस्टेंट अब WhatsApp, Telegram और Slack पर आए मैसेज को भी पढ़कर सुनाएगा। केवल इतना ही नहीं, आप बोलकर भी मैसेज का रिप्लाई कर सकेंगे। गूगल असिस्टेंट पहले केवल नेटिव मैसेजिंग ऐप में आए एसएमएस टेक्स्ट को पढ़कर ही सुनाता था लेकिन अब यह फीचर थर्ड-पार्टी ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा। अब गूगल असिस्टेंट ग्रुपमी, डिसकोर्ड, स्लैक, टेलीग्राम और व्हाट्सऐप समेत कई ऐप्स को सपोर्ट करेगा।

इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट करना होगा और रीड माय मैसेज की कमांड देनी होगी। आप गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट कर इस बात की जांच कर सकते हैं कि क्या यह फीचर आपके लिए काम कर रहा है या फिर नहीं। सुनिश्चित करें कि आपके पास नोटिफिकेशन में ऐसे मैसेज हो जिन्हें आपने पढ़ा ना हो।
Advertisement

गूगल असिस्टेंट आपके मैसेज एक के बाद एक आपको पढ़कर सुनाएगा। यह आपको मैसेज कार्ड के रूप में दिखाएगा और साथ ही यह भी बताएगा कि मैसेज किस ऐप पर आया है और फिर आपसे पूछेगा कि क्या आप मैसेज को सुनना चाहते हैं या नहीं। अगर आप हां कहते हैं तो यह आपको मैसेज पढ़कर सुनाएगा।

अगर मैसेज में ऑडियो, वीडियो या फिर तस्वीर होगी तो यह असिस्टेंट आपको बताएगा कि मैसेज में ऑडियो, वीडियो या फोटो शामिल है तो इसलिए मीडिया को प्ले नहीं किया जा सकता। एक बार टेक्स्ट मैसेज पढ़ने के बाद असिस्टेंट आपसे पूछेगा कि क्या आप रिप्लाई करना चाहते हैं। इसके बाद आप मैसेज को बोलिए और असिस्टेंट उसे टेक्स्ट में तबदील कर देगा और ग्रुप या फिर इंडीविजुअल चैट में जहां भी उस मैसेज को सेंड किया जाना है वहां भेज देगा।
Advertisement

यह काम का फीचर एंड्रॉयड फोन में दिखने लगा है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस फीचर को कुछ समय पहले रोल आउट किया गया था। एंड्रॉयड पुलिस ने सबसे पहले इस फीचर को रिपोर्ट किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Assistant, WhatsApp, Telegram, Slack
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  3. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  4. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  5. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  6. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.