अब Google Assistant करेगा Duo ऐप से वीडियो कॉल

Google Assistant अब वीडियो कॉल करने में स्मार्टफोन यूज़र की मदद करेगा। अब यह स्मार्ट असिस्टेंट गूगल के अपने वीडियो चैट ऐप गूगल डुओ से वीडियो कॉल कर सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जुलाई 2018 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Google Duo एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के लिए यह फीचर जारी
  • वीडियो कॉल (नाम) बोलकर या लिखकर किया जा सकेगा कॉल
  • डुओ ऐप नहीं इंस्टॉल होने पर गूगल हैंगआउट्स पर कॉल हो जाएगा ट्रांसफर
Google Assistant अब वीडियो कॉल करने में स्मार्टफोन यूज़र की मदद करेगा। अब यह स्मार्ट असिस्टेंट गूगल के अपने वीडियो चैट ऐप गूगल डुओ से वीडियो कॉल कर सकता है। इस फीचर की मदद से यूज़र अब अपने फोन पर मौज़ूद कॉन्टेक्ट को वीडियो चैट ऐप के ज़रिए वीडियो कॉल कर पाएंगे। गूगल ने इस फीचर की जानकारी देते हुए लिखा, "अगर आप गूगल असिस्टेंट को इस्तेमाल करते हैं तो आप Google Duo ऐप से वीडियो कॉल (नाम) बोलकर या लिखकर वीडियो कॉल कर पाएंगे।"

यह फीचर अपडेट के ज़रिए आया है। गूगल असिस्टेंट की मदद से वीडियो कॉल करने की सुविधा डुओ एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर उपलब्ध है। जिन यूज़र के फोन में यह ऐप पहले से इंस्टॉल नहीं है तो कॉल गूगल के दूसरे मैसेजिंग और वीडियो चैट प्लेटफॉर्म हैंगआउट्स पर ट्रांसफर हो जाएगा। अभी इस फीचर को रोलआउट किया जा रहा है। संभव है कि आपके फोन में इस फोन को आने में थोड़ा वक्त लगे।
Advertisement

इस महीने ही Google Duo एंड्रॉयड ऐप के लिए मल्टी डिवाइस सपोर्ट लाया गया था। इसके अलावा टैबलेट पर इस ऐप के लिए नया इंटरफेस जा़री किया गया था। यह सर्वर अपडेट के ज़रिए संभव हुआ है। अभी चुनिंदा यूज़र ही नए अनुभव का मज़ा ले पा रहे हैं। वहीं, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट उन यूज़र के लिए बेहद ही अहम है जो अपने साथियों से हमेशा कनेक्ट रहना चाहते हैं और साथ में एक ही डिवाइस हर जगह नहीं ले जाना चाहते।

वहीं, Duo ऐप को टैबलेट पर इस्तेमाल करने का अनुभव बिल्कुल बदल गया है। अब टैबलेट पर डुओ ऐप में वीडियो वाला विंडो पूरी स्क्रीन पर नज़र आता है। दायीं तरफ वीडियो कॉल व वॉयस कॉल के टैब के साथ कॉन्टेक्ट्स सर्च बार है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Duo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.