15 महीनों में चौथी बार, पाकिस्‍तान ने TikTok से हटाया बैन

दुनिया के बाकी देशों की तरह ही पाकिस्‍तानी युवाओं के बीच भी टिकटॉक काफी पॉपुलर है। पाकिस्‍तान ने पहली बार अक्‍टूबर 2020 में इस ऐप को देश में बैन किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 18:58 IST
ख़ास बातें
  • टिकटॉक ने आश्‍वासन दिया है कि वह अश्‍लील कंटेंट फैलने से रोकेगा
  • पाकिस्‍तानी युवाओं के बीच टिकटॉक की पॉपुलैरिटी बहुत ज्‍यादा है
  • अक्‍टूबर 2020 में पहली बार टिकटॉक को पाकिस्‍तान में बैन किया गया था

टिकटॉक को पाकिस्तान में लगभग 39 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। टिकटॉक का माल‍िकाना हक चीनी कंपनी बाइटडांस के पास है।

पाकिस्‍तान की सरकार ने एक बार फ‍िर चीनी विडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर लगा बैन हटा लिया है। टिकटॉक की ओर से मिले आश्‍वासन के बाद पाकिस्‍तान की मीडिया रेग्‍युलेटिंग अथॉरिटी ने चार महीने बाद बैन को हटा लिया। टिकटॉक की ओर से यह आश्‍वासन दिया गया है कि वह उसके ऐप पर अश्‍लील कंटेंट को फैलने से रोकेगा। पिछले 15 महीनों में चौथी बार ऐसा हुआ है, जब पाकिस्तान टेलिकम्‍युनिकेशन अथॉरिटी ने इस तरह का प्रतिबंध लगाया और हटा लिया।   

दुनिया के बाकी देशों की तरह ही पाकिस्‍तानी युवाओं के बीच भी टिकटॉक काफी पॉपुलर है। पाकिस्‍तान ने पहली बार अक्‍टूबर 2020 में इस ऐप को देश में बैन किया था। ऐप पर यह बैन उन शिकायतों के बाद लगाया गया था, जिनमें ऐप के जरिए कथित रूप से अश्लील सामग्री के विस्‍तार की बात कही गई थी। 
Advertisement

पाकिस्‍तानी रेग्‍युलेटरी एजेंसी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि टिकटॉक ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया था कि वह "गैरकानूनी सामग्री" अपलोड करने वाले यूजर्स को ब्लॉक कर देगा। गौरतलब है कि टिकटॉक को पाकिस्तान में लगभग 39 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। टिकटॉक का माल‍िकाना हक चीनी कंपनी बाइटडांस के पास है।
 
पाकिस्‍तान के चीन के साथ संबंध जगजाहिर हैं और वह टिकटॉक से उसके ऐप में अवैध सामग्री को कंट्रोल करने के लिए एक प्रभावी सिस्‍टम डिवेलप करने का आग्रह करता रहा है।
Advertisement

पिछले कुछ साल में पाकिस्तान ने कंटेंट को लेकर फेसबुक और ट्विटर को भी सैकड़ों शिकायतें भेजी हैं।  यह आरोप लगाया है कि उनका कंटेंट आक्रामक और संभावित रूप से इस्लाम का अपमान है, जो पाकिस्तानी कानून के खिलाफ है। 2008 में पाकिस्तान ने पैगंबर मुहम्‍मद का चित्रण करने वाले वीडियो को लेकर YouTube पर बैन लगा दिया था। 
Advertisement

वैसे यह देखना दिलचस्‍प होगा कि इस बार टिकटॉक पर से यह बैन कितने वक्‍त के लिए हटाया जाता है। टिकटॉक की तरफ से अश्‍लील सामग्री को रोकने के लिए मजबूत कदम उठाए जाएंगे, इसकी उम्‍मीद कम ही है। भारत में भी टिकटॉक को पिछले साल बैन कर दिया गया था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.