Tik Tok का यह नया चैलेंज है जानलेवा, अपने बच्चों का रखें ध्यान

Tik Tok पर इस तरह की कई वीडियो देखने को मिल रही हैं, जिसमें स्कूल-कॉलेज के बच्चे अपने दोस्तों के साथ इस चैलेंज को कर रहे हैं। फिलहाल इस चैलेंज से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना सामने नहीं आई है।

Tik Tok का यह नया चैलेंज है जानलेवा, अपने बच्चों का रखें ध्यान

Tik Tok Skull Breaker चैलेंज दुनिया भर में तेज़ी से वायरल हो रहा है

ख़ास बातें
  • Tik Tok Skull Breaker Challenge से मौत होने की भी संभावना है
  • इस चैलेंज से दुनिया भर से बच्चों को गंभीर चोटें लगने की खबरें आ रही हैं
  • टिक टॉक स्कल ब्रेकर चैलेंज से अपने बच्चों को सावधान करें
विज्ञापन
Tik Tok ऐप से आप शायद वाकिफ होंगे, यदि नहीं है तो बता दें कि यह एक शॉर्ट वीडियो साझा करने वाली ऐप है, जिसमें यूज़र्स अपनी शॉर्ट वीडियो बना कर अन्य यूज़र्स के साथ साझा करते हैं। इस मंच को रचनात्मकता के लिए भी जाना जाता है और कई लोग इस ऐप के अत्याधिक वायरल होने से परेशान भी हैं। ऐप में समय-समय पर नए तरह के चैलेंज वायरल होते हैं, जिसके बाद इसे हर टिकटॉकर कॉपी करने की कोशिश करता है। इनमें कुछ चैलेंज तो बेहद मजे़दार होते हैं, लेकिन कुछ खतरनाक भी होते हैं। आजकल ऐप में एक नया चैलेंज देखने को मिल रहा है, जिसे करने से इंसान की जान भी जा सकती है। जी हां, स्कलब्रेकर नाम से वायरल हो रहे इस चैलेंज को भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में तेज़ी से अपनाया जा रहा है। यदि आपके बच्चे या कोई अपना इस टिक-टॉक वीडियो बनाने का शौकीन है तो यह खबर पढ़ना आपके लिए बेहद ज़रूरी है।

Tik Tok में वायरल हो रहे 'Skull Breaker Challenge' चैलेंज को ट्रिपिंग जंप प्रैंक का नाम भी दे रहे हैं। इसमें तीन लोग अगल-बगल में एक साथ खड़े होते हैं। इसमें एक व्यक्ति बीच में होता है और दो व्यक्ति उसके दाईं और बाईं ओर होते हैं। तीनों लोग एक साथ कूदते हैं और दूसरी या तीसरी बार कूदते समय बगल में खड़े दो लोग बीच में कूद रहे व्यक्ति को पैर फसा कर गिराते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति पीछे की ओर बेहद तेज़ी से गिरता है। अबतक आप समझ गए होंगे कि यह चैलेंज कितना खतरनाक है।

सिर के बल उल्टा गिरने से व्यक्ति के सर पर गहरी चोट आ सकती है और उसकी जान भी जा सकती है। टिक टॉक का स्कल ब्रेकर चैलेंज सबसे ज्यादा खतरनाक छोटे बच्चों के लिए हैं, जिसका सिर का ढ़ांचा ज्यादा मजबूत नहीं होता है। हमारे इस चैलेंज को जानलेवा कहने के पीछे का कारण तेज़ी से वायरल हो रही एक वीडियो है।
 

ऊपर एंबेड किए एक ट्वीट में शामिल वीडियो में तीन युवाओं को यह चैलेंज करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के आखिर में यह साफ देखा जा सकता है कि गिरने वाला युवक वापस उठ नहीं सका। इसमें ऐसा प्रतित हो रहा है, जैसे युवक को गहरी चोट आई हो, जिससे वह बेहोश हो गया हो। ये वीडियो भारत में भी काफी तेजी से वायरल रहा है।
 

Tik Tok पर इस तरह की कई वीडियो देखने को मिल रही हैं, जिसमें स्कूल-कॉलेज के बच्चे अपने दोस्तों के साथ इस चैलेंज को कर रहे हैं। फिलहाल इस चैलेंज से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन इस चैलेंज को करने से कई बच्चों के गंभीर रुप से घायल होने के मामले सामने आ रहे हैं।
 

Daily Mail ने भी इस चैलेंज से बच्चों को चोटें आने की खबर की पुष्टी की है। निश्चित तौर से यह माता-पिता के लिए बेहद गंभीर विषय है और हम उन्हें सलाह देंगे कि वें अपने आसपास सभी बच्चों और युवाओं को इस तरह के खतरनाक चैलेंज से सावधान करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »