• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Video : प्‍लेन क्रैश से पहले नेपाली एयरहोस्‍टेस ने बनाया था टिकटॉक वीडियो! देखें

Video : प्‍लेन क्रैश से पहले नेपाली एयरहोस्‍टेस ने बनाया था टिकटॉक वीडियो! देखें

Nepal Plane Crash Video : वीडियो को यति एयरलाइंस के एक केबिन क्रू ने पॉपुलर ऐप ‘टिकटॉक’ (Tik Tok) पर शेयर किया था।

Video : प्‍लेन क्रैश से पहले नेपाली एयरहोस्‍टेस ने बनाया था टिकटॉक वीडियो! देखें

Nepal Plane Crash Video : गैजेट्स 360 हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हम सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के आधार पर आपसे यह वीडियो शेयर कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • नेपाल में बीते रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ था
  • उससे जुड़े वीडियोज सामने आ रहे हैं
  • हालिया वीडियो एक एयरहोस्‍टेस का है, जो विमान में सवार थीं
विज्ञापन
नेपाल में बीते रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। यति एयरलाइंस (Yeti Airlines) का विमान नेपाल के पोखरा (Pokhara) में उतरने से ऐन पहले दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इस विमान ने काठमांडू से उड़ान भरी थी। विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त से होने से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दुर्घटना से कुछ देर पहले रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो को यति एयरलाइंस के एक केबिन क्रू ने पॉपुलर ऐप ‘टिकटॉक' (Tik Tok) पर शेयर किया था।  

गैजेट्स 360 हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हम सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के आधार पर आपसे यह वीडियो शेयर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वीडियो नेपाल विमान हादसे से पहले का है। ‘ओशिन अले मागर' उन चार केबिन क्रू सदस्यों में से एक थीं, जिनकी पोखरा में विमान हादसे में मौत हो गई। 

विमान में कुल 72 लोग सवार थे, जिनमें से 68 यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि ओशिन अले नेपाल की पॉपुलर टिकटॉकर थीं। 24 साल की ओशिन ने एक पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्‍ग को बैकग्राउंड बनाते हुए अपना पोज दिया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह काफी खुश नजर आ रही हैं।  
 

उनकी मौत पर लोग सोशल मीडिया पर शोक भी जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ओशिन के पिता एक रिटायर्ड इंडियन आर्मी ऑफ‍िसर हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्‍होंने उस दिन अपनी बेटी को काम पर नहीं जाने के लिए कहा था। ओशिन का परिवार मकर संक्रांति का त्‍योहार मनाने की तैयारी में था, जब उन्‍हें विमान दुघर्टना की खबर मिली। नेपाल के मीडिया रिपब्लिका से बातचीत में ओशिन के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने दो उड़ानें पूरी करने के बाद साथ में त्‍योहार मनाने का वादा किया था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »