Blinkit, Zepto को चुनौती! Flipkart ने 17 मिनट में पहुंचा दिया iphone 15

Flipkart Minutes को पिछले महीने लॉन्‍च किया गया था। यह क्विक ई-कॉमर्स सर्विस है, जिसका मुकाबला ब्लिंकिट, जेप्‍टो, बिगबास्‍केट और इंस्‍टामार्ट से है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 सितंबर 2024 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Minutes पर बिक रहे गैजेट्स
  • 10 मिनट में डिलिवरी का है दावा
  • एक यूजर को 17 मिनट में मिला आईफोन 15

बिग बिलियन डेज सेल 2024 के पहले दिन फ्लिपकार्ट प्‍लेटफॉर्म पर 33 करोड़ यूजर देखे गए।

Photo Credit: Screen Grab

Flipkart ने पिछले महीने Flipkart Minutes (फ्लिपकार्ट मिनट्स) को लॉन्‍च किया था। यह क्विक ई-कॉमर्स सर्विस है, जिसका मुकाबला ब्लिंकिट, जेप्‍टो, बिगबास्‍केट और इंस्‍टामार्ट जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स से होने वाला है। फ्लिपकार्ट मिनट्स इसलिए बाकी प्‍लेटफॉर्म्‍स से अलग है, क्‍योंकि इसमें ग्रॉसरी के अलावा स्‍मार्टफोन्‍स और दूसरे गैजेट्स को भी फटाफट डिलिवर किया जा रहा है। कंपनी दावा कर रही है कि लोग सैमसंग, वीवो, mi, ओपो, रियलमी, मोटोरोला, पोको के फोन 10 मिनट में मंगा सकते हैं। 

फ्लिपकार्ट मिनट्स को बंगलूरू में सबसे पहले लॉन्‍च किया गया था। यह सर्विस अब गुरुग्राम और दिल्‍ली में भी आ गई है, लेकिन सभी पिनकोड्स पर उपलब्‍ध नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर यह यूजर ने दावा किया कि उसे Iphone 15 की डिलिवरी मिनट्स के जरिए 8 मिनट में हो गई। 

Gadgets360 ने इस सर्विस का फीडबैक लिया, तो मिनट्स इस्‍तेमाल कर चुकी एक कलीग ने बताया कि यह वाकई तेज है। उन्‍होंने दावा किया Iphone 15 का 256 जीबी वेरिएंट उनके घर पर ऑर्डर के 17 मिनट में पहुंच गया। एक डिलिवरी बॉय ने बताया कि मिनट्स के जरिए लोग स्‍मार्टफोन्‍स ऑर्डर कर रहे हैं। उस डिलिवरी बॉय ने एक दिन में 8 आईफोन 15 की डिलिवरी का दावा किया।   

मिनट्स पर स्‍मार्टफोन्‍स के अलावा TWS ईयरफोन्‍स, स्‍मार्टवॉच, साउंडबार, गेमिंग कंसोल, लैपटॉप और टैबलेट भी बेचे जा रहे हैं। हालांकि स्‍मार्ट टीवी की सेल अभी नहीं हो रही है। मिनट्स सर्विस की बदौलत फ्लिपकार्ट अपनी प्रतिद्वंदी एमेजॉन को कड़ी चुनौती दे सकती है, क्‍योंकि उसके पास ऐसी कोई सर्विस अभी नहीं है। 
Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बिलियन डेज (Big Billion Days) सेल 2024 के पहले दिन फ्लिपकार्ट प्‍लेटफॉर्म पर 33 करोड़ यूजर देखे गए। कंपनी का दावा है कि नई दिल्‍ली, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलूरू जैसे शहरों में काफी डिमांड रही। कंपनी के हाइपर-वैल्‍यू प्‍लेटफॉर्म शॉप्‍सी (Shopsy) पर भी कस्‍टमर विजिट 70 फीसदी बढ़ा है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.