ऐप के कारण एंड्रॉयड फोन धीमा होने की शिकायतों की हो रही है जांचः फेसबुक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 फरवरी 2016 13:39 IST
फेसबुक ने उन रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उसके एंड्रॉयड ऐप के कारण स्मार्टफोन के धीमे पड़ जाने की बात सामने आई थी। कंपनी ने कहा कि वह इसकी जांच कर रही है।

गैजेट्स 360 को दिए गए बयान में फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें कुछ यूज़र द्वारा हमारे एंड्रॉयड ऐप के कारण फोन धीमे हो जाने की शिकायत मिली है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। और जल्द ही इस संबंध में जानकारी देंगे। हम इस तरह की शिकायतों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
Advertisement

हालांकि, कंपनी ने इन ऐप के कारण ज्यादा बैटरी खपत होने की समस्या का कोई ज़िक्र नहीं किया। गौर करने वाली बात है कि कई यूज़र ने फेसबुक और मैसेंजर ऐप के कारण बैटरी खपत बढ़ने की भी शिकायत की थी।

बेहद ही लोक्रपिय ये ऐप उस वक्त विवाद का हिस्सा बन गए जब यूज़र रिपोर्ट से पता चला कि ये ऐप फोन को धीमा करने के साथ ज्यादा बैटरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। दावा किया गया है कि फेसबुक और उसके मैसेंजर ऐप के कारण एंड्रॉयड स्मार्टफोन 15 फीसदी धीमे पड़ जा रहे हैं।
Advertisement

यह ब्लॉग फोरम रेडिट पर फेसबुक के प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय भी बना। एक यूज़र ने एक चार्ट भी साझा किया जिसमें इन ऐप द्वारा बैटरी के अत्याधिक इस्तेमाल का ज़िक्र था।
Advertisement

इसका पता एक टेस्ट के दौरान पता चला जब एक के बाद एक 15 लोकप्रिय ऐप खोले गए। फेसबुक ऐप स्मार्टफोन पर नहीं इंस्टॉल होने की परिस्थिति में बाकी ऐप ज्यादा तेजी अपलोड हो रहे थे।

एक रेडिट यूज़र ने लिखा, ''मेरे लिए स्थिति स्पष्ट है। मैं ब्राउज़र ऐप कैंप ज्वाइन करने वाला हूं। मैसेंजर का हाल तो फेसबुक से भी बुरा है। टेस्ट से पता चला है कि दोनों ही ऐप अलग-अलग से फोन को 5 फीसदी तक धीमा कर रहे हैं"
Advertisement

एक अन्य यूज़र ने लिखा, ''फेसबुक कई फ़ीचर के कारण बहुत वज़नदार हो गया है। लोग चाहते हैं कि डेस्कटॉप वाले फ़ीचर मोबाइल ऐप पर भी हों। अब जब एंड्रॉयड बैकग्राउंड में इस ऐप को चलने देता है तो असर दिखेगा ही।"
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि पिछले साल कुछ आईफोन यूज़र ने भी इस तरह की ही शिकायत की थी। इन यूज़र का दावा था कि ऐप फोन की 40 फीसदी बैटरी की खपत कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  11. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.