फेसबुक मैसेंजर के फोटो मैजिक फ़ीचर से तस्वीरें शेयर करना होगा आसान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 नवंबर 2015 12:44 IST
सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने अपने मैसेंजर ऐप पर यूज़र की रूचि बनाए रखने के लिए नया फ़ीचर फोटो मैजिक पेश किया है। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र पहले की तुलना में ज्यादा आसानी से तस्वीरें साझा कर पाएंगे। फिलहाल, इसे ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया गया है और जल्द ही अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। फेसबुक मैसेंजर के मुखिया डेविड मार्कस ने बताया कि यह फ़ीचर जल्द ही अमेरिका में भी आएगा।

फिलहाल, फोटो मैजिक फ़ीचर फेसबुक मैसेंजर के एंड्रॉयड ऐप पर उपलब्ध है। इसे जल्द ही आईओएस ऐप पर भी पेश किया जाएगा।
Advertisement

फोटो मैजिक, चेहरे को पहचानने (फेसियल रिकॉग्निशन) वाला फ़ीचर है। यह यूज़र के डिवाइस के कैमरा रोल को एक्सेस करके दोस्तों की तस्वीरों को पहचान लेता है। इसके बाद यूज़र से पूछता है कि क्या वे उन तस्वीरों को दोस्तों के साथ साझा करना चाहते हैं। यह फ़ीचर सभी तस्वीरों को स्कैन करने और पहचान कर लेने के बाद यूज़र को एक नोटिफिकेशन देगा जिसमें 'सेंड' बटन होगा। अगर यूज़र तस्वीरें साझा करने चाहते हैं तो सेंड बटन पर टैप करने के बाद ऐसा हो जाएगा। इसके लिए मैसेजिंग ऐप खोलने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। अगर किसी तस्वीर में एक से ज्यादा दोस्त होंगे तो फोटो मैजिक फेसबुक मैसेंजर में तस्वीरें शेयर करने के साथ एक नया मैसेज थ्रेड बना देगा। अगर यूज़र सीधे नोटिफिकेशन से तस्वीरें नहीं भेजना चाहते हैं तो वे ऐप खोलकर मैसेज का प्रिव्यू देख सकते हैं जो पहचान किए गए दोस्तों के नाम के साथ मौजूद रहेगा। यूज़र इन तस्वीरों के साथ कस्टम मैसेज भी भेज सकते हैं।

Verge का कहना है कि फोटो मैजिक को फेसबुक मैसेंजर और मोमेंट्स टीम ने मिलकर बनाया है। आपको बता दें कि मोमेंट्स ऐप भी इसी तरह के फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है।
Advertisement

वैसे तो यह मैसेंजर ऐप पर तस्वीरें शेयर करने के लिए शानदार फ़ीचर है लेकिन कुछ यूज़र इससे आपत्ति हो सकती है। क्योंकि फेसबुक यूज़र के कैमरा रोल में उपलब्ध हर तस्वीर को स्कैन करेगा। हालांकि, नए फ़ीचर को फेसबुक मैसेंजर के सेटिंग्स में जाकर बंद किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  8. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.