• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक मैसेंजर के फोटो मैजिक फ़ीचर से तस्वीरें शेयर करना होगा आसान

फेसबुक मैसेंजर के फोटो मैजिक फ़ीचर से तस्वीरें शेयर करना होगा आसान

फेसबुक मैसेंजर के फोटो मैजिक फ़ीचर से तस्वीरें शेयर करना होगा आसान
विज्ञापन
सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने अपने मैसेंजर ऐप पर यूज़र की रूचि बनाए रखने के लिए नया फ़ीचर फोटो मैजिक पेश किया है। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र पहले की तुलना में ज्यादा आसानी से तस्वीरें साझा कर पाएंगे। फिलहाल, इसे ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया गया है और जल्द ही अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। फेसबुक मैसेंजर के मुखिया डेविड मार्कस ने बताया कि यह फ़ीचर जल्द ही अमेरिका में भी आएगा

फिलहाल, फोटो मैजिक फ़ीचर फेसबुक मैसेंजर के एंड्रॉयड ऐप पर उपलब्ध है। इसे जल्द ही आईओएस ऐप पर भी पेश किया जाएगा।

फोटो मैजिक, चेहरे को पहचानने (फेसियल रिकॉग्निशन) वाला फ़ीचर है। यह यूज़र के डिवाइस के कैमरा रोल को एक्सेस करके दोस्तों की तस्वीरों को पहचान लेता है। इसके बाद यूज़र से पूछता है कि क्या वे उन तस्वीरों को दोस्तों के साथ साझा करना चाहते हैं। यह फ़ीचर सभी तस्वीरों को स्कैन करने और पहचान कर लेने के बाद यूज़र को एक नोटिफिकेशन देगा जिसमें 'सेंड' बटन होगा। अगर यूज़र तस्वीरें साझा करने चाहते हैं तो सेंड बटन पर टैप करने के बाद ऐसा हो जाएगा। इसके लिए मैसेजिंग ऐप खोलने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। अगर किसी तस्वीर में एक से ज्यादा दोस्त होंगे तो फोटो मैजिक फेसबुक मैसेंजर में तस्वीरें शेयर करने के साथ एक नया मैसेज थ्रेड बना देगा। अगर यूज़र सीधे नोटिफिकेशन से तस्वीरें नहीं भेजना चाहते हैं तो वे ऐप खोलकर मैसेज का प्रिव्यू देख सकते हैं जो पहचान किए गए दोस्तों के नाम के साथ मौजूद रहेगा। यूज़र इन तस्वीरों के साथ कस्टम मैसेज भी भेज सकते हैं।

Verge का कहना है कि फोटो मैजिक को फेसबुक मैसेंजर और मोमेंट्स टीम ने मिलकर बनाया है। आपको बता दें कि मोमेंट्स ऐप भी इसी तरह के फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है।

वैसे तो यह मैसेंजर ऐप पर तस्वीरें शेयर करने के लिए शानदार फ़ीचर है लेकिन कुछ यूज़र इससे आपत्ति हो सकती है। क्योंकि फेसबुक यूज़र के कैमरा रोल में उपलब्ध हर तस्वीर को स्कैन करेगा। हालांकि, नए फ़ीचर को फेसबुक मैसेंजर के सेटिंग्स में जाकर बंद किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »