अब फेसबुक मैसेंजर में कम होगी मोबाइल डेटा की खपत

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2016 18:21 IST
अन्य ऐप बनाने वाली कंपनियों की राह पर चलते हुए फेसबुक ने अपने मैसेंजर ऐप में डेटा सेवर फ़ीचर जोड़ने का फैसला किया है। इसकी मदद से यूज़र सेल्युलर डेटा की खपत कम कर पाएंगे। कई वेब ब्राउज़र में डेटा सेवर फ़ीचर पहले से मौजूद हैं। हाल ही में गूगल और शज़ैम जैसे कंपनियों ने भी अपने ऐप को नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसी समस्या के जूझ रहे देशों के लिए ऑप्टिमाइज़ करने की जानकारी दी थी।

अभी डेटा सेवर फ़ीचर को फेसबुक मैसेंजर के एंड्रॉयड वर्ज़न में जोड़ा गया है। हालांकि, यह फीचर टेस्टिंग फेज़ में है। ऐसे में हमें यह देखना होगा कि इस फ़ीचर को आईओएस प्लेटफॉर्म के जारी किया जाता है या नहीं।

डेटा सेवर विकल्प आ जाने के बाद यूज़र के पास तस्वीरों और वीडियो को मैनुअली डाउनलोड करने का अधिकार मिल जाएगा। अगर कोई दोस्त किसीतस्वीर को मैसेंजर के जरिए साझा करता है तो अब ऐप इसे अपने आप डाउनलोड नहीं करेगा। इस फ़ीचर को ऑन करने के लिए आपको मैसेंजर ऐप के अकाउंट सेटिंग्स में जाना होगा और यहां पर डेटा सेवर पर टैप करना होगा। यहां पर ऑन का विकल्प चुनना होगा। अब ऐप आपको डेटा की बचत के बारे में भी बताएगा।

आप जब भी वाई-फाई नेटवर्क पर होंगे, ऐप अपने आप ही वीडियो और तस्वीरों को डाउनलोड कर लेगा। डेटा सेवर विकल्प की मदद से यूज़र सेल्युलर डेटा की खपत को ज्यादा कारगर तरीके से नियंत्रित कर सकेंगे। और इससे पैसे की बचत तो होगी ही।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.