Facebook Avatar फीचर भारत में लॉन्च, अपने कार्टून को दें इंडियन तड़का

भारत में Facebook Avatar फीचर विभिन्न फेस स्टाइल, हेयर स्टाइल और अंगों के स्टाइल के साथ आता है जिन्हें भारतीय यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 जुलाई 2020 17:57 IST
ख़ास बातें
  • Facebook और Facebook Messenger के जरिए बना सकते हैं खुद के कार्टून अवतार
  • बिंदी, कुर्ता, साड़ी, पगड़ी और लुंगी समेत कई स्पेशल इंडियन विकल्प मौजूद
  • WhatsApp पर भी कर सकते हैं इन अवतारों को शेयर

Facebook Avatars में कस्टोमाइज़ करने के लिए उपलब्ध हैं कई विकल्प

Facebook ने फेसबुक मोबाइल ऐप के लिए भारत में अवतार फीचर लॉन्च किया है। अवतार आपको अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिए एक कार्टून जैसा वर्ज़न बनाने का विकल्प देता है। यह फीचर अब फेसबुक मोबाइल ऐप पर व्यापक रूप से उपलब्ध है, जहां यूज़र्स अपने स्वयं के अवतार बना सकते हैं। इसमें बाले के विभिन्न स्टाइल, रंग या शरीर के अंगों के कई विकल्प मिलते हैं, जिसके जरिए यूज़र्स खुद से मेल खाते अवतार बना सकेंगे।

भारत में अवतार फीचर विभिन्न फेस स्टाइल, हेयर स्टाइल और अंगों के स्टाइल के साथ आता है जिन्हें भारतीय यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन अवतारों को फेसबुक मैसेंजर चैट विंडो में और फेसबुक कंमेंट में या एक प्रोफाइल पिक्चर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि WhatsApp चैट पर भी अवतार साझा किए जा सकते हैं। यह यूज़र्स को चुनने के लिए चेहरे की विशेषताओं, बालों, रंगों, आउटफिट आदि के कई विभिन्न विकल्प देता है, जिसके जरिए यूज़र्स अपना एक अनूठा डिजिटल अवतार बना सकते हैं।
Advertisement

यह फीचर Android और iOS दोनों डिवाइसों के लिए उपलब्ध है।
 

How to create your Avatar on Facebook

अपना फेसबुक अवतार ऐसे बनाएं

अपना निजी यूनिक अवतार बनाने के लिए Facebook ऐप के 'Bookmarks' पर जाएं या विकल्प पाने के लिए एक किसी भी पोस्ट में एक कमेंट लिखना शुरू करें। जैसे ही आप कमेंट विंडो पर क्लिक करेंगे:
Advertisement

1. ‘smiley' आइकॉन पर क्लिक करें।
2. ‘stickers' पर जाएं और यहां आपको “Make your Avatar” विकल्प दिखाई देगा।
Advertisement
3.  इसमें क्लिक करें, जिसके बाद आपका अवतार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ये सब Facebook Messenger ऐप के जरिए भी किया जा सकता है। फिलहाल अवतार बनाने का फीचर केवल मैसेंजर ऐप के एंड्रॉयड वर्ज़न पर उपलब्ध है और जल्द ही आईओएस के लिए भी पेश किया जाएगा।
Advertisement

फेसबुक अवतारों के खास भारतीय फीचर्स में बिंदी, कुर्ता, साड़ी, सूट, पगड़ी और एक लुंगी विकल्प शामिल हैं। इसमें एक विकल्प और है, जिसमें यूज़र सेल्फी कैमरे का इस्तेमाल कर अपनी तस्वीर को अपने बनाए गए अवतार के बगल में रख सकता है और तुलना कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Messanger, Facebook Avatars
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.