Facebook इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान, हैकर्स ने बेचा करीब 27 करोड़ यूज़र्स का डेटा

बेचे जाने वाले Facebook के इस डेटाबेस में यूज़र्स की ईमेल आईडी, नाम, फेसबुक आईडी, जन्म तिथि और फोन नंबर शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि यूज़र्स के पासवर्ड अभी भी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2020 16:11 IST
ख़ास बातें
  • हैकर्स ने 26 करोड़ 70 लाख यूज़र्स की जानकारी बेची है
  • यह डेटा मात्र 500 यूरो (लगभग 41,600) रुपये में बेचा गया है
  • डेटा में शामिल हैं यूज़र्स की ईमेल आईडी, नाम, जन्म तिथि समेत कई जानकारी

26 करोड़ 70 लाख Facebook यूज़र्स के डेटा की कीमत मात्र 41,600 रुपये लगाई गई थी

Facebook यूज़र्स की सुरक्षा को लेकर कंपनी लंबे अर्से से सवालों के कटघरे में खड़ी नज़र आई है। छोटी और बड़ी हर तरह की सुरक्षा में सेंध के इल्ज़ाम झेल चुकी फेसबुक अब एक बार फिर सवालों के घेरे में है। खबर है कि हैकर्स ने करोड़ों फेसबुक यूज़र्स की निजी जानकारियां बेच दी हैं। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने 267 मिलियन यानी 26 करोड़ 70 लाख फेसबुक यूज़र्स का डेटा मात्र 500 यूरो (लगभग 41,600 रुपये) में बेच दिया है। इस डेटा में यूज़र्स की ईमेल आईडी, नाम, फेसबुक आईडी, जन्म तिथि और फोन नंबर शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि यूज़र्स के पासवर्ड अभी भी सुरक्षित हैं। याद दिला दें कि पिछले साल दिसंबर में भी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें इन 26 करोड़ 70 लाख फेसबुक यूज़र्स के डेटा के चोरी होने की जानकारी दी गई थी।

Medium पर साइबर रिस्क एसेसमेंट प्लेटफॉर्म Cyble की रिपोर्ट के मुताबिक, 267 मिलियन Facebook यूज़र्स का डेटा को चोरी करने के बाद मात्र 500 यूरो (लगभग 41,600 रुपये) में बेचा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक यूज़र्स के चोरी हुए डेटा में उनके ईमेल आईडी, नाम, फेसबुक आईडी, जन्म तिथि और फोन नंबर शामिल हैं। हालांकि रिपोर्ट में यूज़र्स के लिए राहत की बात यह है कि हैकर्स द्वारा इस डेटा में पासवर्ड को शामिल नहीं किया गया हैं।
 

Cyble का दावा है कि उनके रिसर्चरों ने इस सेल की जानकारी हासिल की है और वे इस डेटा को डाउनलोड और वेरिफाई करने में भी सक्षम हैं। कंपनी का कहना है (अनुवादित)"फिलहाल हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि डेटा सबसे पहले कैसे लीक हुआ। यह थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (API) में लीक या स्क्रैपिंग के कारण हो सकता है।"

पिछले साल दिसंबर में भी एक रिपोर्ट सामने आई थी कि 26 करोड़ 70 लाख फेसबुक यूज़र्स का डेटा चोरी हुआ है और उसे ऑनलाइन पोस्ट किया गया है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि इस डेटा को हैकर्स ने ऑनलाइन हैकर फोरम में पोस्ट किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  6. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  9. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  10. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.